गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में अचानक मकान की छत पर चढ़े गाय और नंदी, एक ने लगाई छलांग तो दूसरे को कड़ी मशक्कत के बाद उतारा

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर आ रही है। यहां गांव इस्माइला 9बी में एक गाय और नंदी कमरे की छत पर चढ़ गए। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली…


cow and a bull suddenly climbed onto the roof of a house one jumped and the other was brought down after a lot of effort
cow and a bull suddenly climbed onto the roof of a house one jumped and the other was brought down after a lot of effort
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर आ रही है। यहां गांव इस्माइला 9बी में एक गाय और नंदी कमरे की छत पर चढ़ गए। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो सभी एकत्रित हो गए और गोरक्षकों की टीम को मामले की जानकारी दी गई। सूचना के बाद गोरक्षकों की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से गाय और नंदी को रेस्क्यू किया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, गोरक्षक दीपक ने बताया कि रविवार रात को गाय और नंदी सीढ़ियों के रास्ते कमरे की छत पर चढ़ गए थे। सुबह जब लोगों ने छत पर गाय और नंदी को देखा तो यह बात पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गोरक्षों को दी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया और करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद गाय को सुरक्षित नीचे उतारा गया। वहीं जब नंदी को रेस्क्यू शुरू किया गया तो नंदी ने डर की वजह से छत से छलांग लगा दी। हालांकि, नंदी को कोई चोट नहीं लगी और वह ठीक है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp