खिलाड़ी शर्मिला धनखड़: KBC में किस सवाल का जबाब नहीं दे पाई खिलाडी

On: August 19, 2026 8:23 AM
Follow Us:
खिलाड़ी शर्मिला धनखड़: KBC में किस सवाल का जबाब नहीं दे पाई खिलाडी

रेवाड़ी: पैरा खिलाड़ी शर्मिला धनखड़ ने कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर पहुंची। पोलियो से गोल्ड तक की सफरसोमवार की रात अपने संघर्ष की ऐसी कहानी सुनाई, जिसे सुनकर दर्शक ही नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन भी कुछ पल के लिए भावुक कर दिया।

KBC मे जीते 12 लाख:हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला धनखड़ कौन बनेगा करोड़पति (KBC) की हॉट सीट पर बैठीं। उनके साथ बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, पैरा पावर लिफ्टर झंडू कुमार और जूडो प्लेयर अस्मिता डे ने भी शो में हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने साढ़े 12 लाख रुपए जीते।

शो में उन्होंने बिना लाइफ लाइन लिए एक सवाल का जवाब भी दिया। अन्य खिलाड़ियों ने 11 सवालों के जवाब दिए। 13वें सवाल पर पहुंचते ही टाइम ओवर का हूटर बज गया। इस एपिसोड की शूटिंग 11 अगस्त को मुंबई में हुई थी, जिसका प्रसारण सोमवार रात हुआ।

ग्रामीण परिवेश में पली और अभावग्रस्त जीवन में संघर्ष करते हुए कामनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने वाली पैरा खिलाड़ी शर्मिला धनखड़ ने कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने सोमवार की रात अपने संघर्ष की ऐसी कहानी सुनाई, जिसे सुनकर दर्शक ही नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन भी कुछ पल के लिए भावुक कर दिया। इसमें उनके साथ अन्य तीन पैरा खिलाड़ी भी शामिल हुए थे। जिसमें उन्होंने साढ़े 12 लाख रुपये जीते, जिसे आपस में बांट दिया।

पोलियो से गोल्ड तक की सफर: शर्मिला धनखड़ ने अपने संघर्ष से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के सफर को बयां किया। दो साल की उम्र में पोलियो ग्रस्त होने के बाद प्रथम विवाह की दर्दनाक दास्तां से जूझते हुए तलाक के बाद वर्तमान में दूसरे पति अजीत सिंह का साथ, उनका सहयोग और कदम कदम पर आत्मबल बढ़ाने के कारण इस मुकाम तक पहुंचने का वृतांत सुनाया। अमिताभ बच्चन के साथ वहां उपस्थित दर्शकों की भी आखें नम हुईं।

 

दोनों बेटियों ने अमिताभ बच्चन से क्या कहा: केबीसी के सेट पर उपस्थित शर्मिला की दोनों बेटियों ने अमिताभ बच्चन से कहा कि मां के संघर्ष और लगातार लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने के कारण आज इतने बड़े मंच पर प्रत्यक्ष आपसे मुलाकात का अवसर मिला है। वह भी मां के नक्शे कदम पर चलकर खेलों में भाग लेते हुए देश के लिए पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाएंगी।

 

शो में शुरुआत 6 सवालों में बॉक्सर लवलीना बोहगोहेन और झंडू कुमार ने सवालों के जवाब दिए, सातवें सवाल से शर्मिला और अस्मिता डे हॉट सीट पर आ गईं। सवाल किया गया कि सभी 10 महिला टी-20 वर्ड कप खेलने वाली खिलाड़ी कौन है?

शर्मिला ने तुरंत सही जवाब देते हुए हरमनप्रीत कौर का नाम लिया। अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक लाइफ लाइन लेने का भी सुझाव दिया, मगर शर्मिला ने इससे इनकार कर दिया और अपने जवाब पर डटी रहीं। सही जवाब होने पर जब उनसे पूछा गया कि उन्हें इसका उत्तर कैसे पता था, शर्मिला ने कहा- मैं महिलाओं का क्रिकेट मैच देखती हूं।

खिलाड़ी शर्मिला धनखड़: KBC में किस सवाल का जबाब नहीं दे पाई खिलाडी
खिलाड़ी शर्मिला धनखड़: KBC में किस सवाल का जबाब नहीं दे पाई खिलाडी

जानिए कौन से सवाल पर मिले 12 लाख

सवाल (5 हजार रुपए के लिए): इनमें से किसका स्वाद आमतौर पर मीठा होता है?
जवाब: ठेकुआ

सवाल (10 हजार रुपए के लिए): ट्यूबलाइट, दबंग जैसी फिल्मों में किस अभिनेता ने काम किया है?
जवाब: सलमान खान

सवाल (15 हजार रुपए के लिए): पानी की बोतल की क्षमता किस इकाई से मापी जाती है ?
जवाब: लीटर

सवाल (20 हजार रुपए के लिए): पूर्वोतर भारत में कामाख्या के नजदीक सराय घाट पर दो पुल बने हुए हैं?
जवाब: ब्रह्मपुत्र

सवाल (25 हजार रुपए के लिए): उस शहर के बारे में कौनसा कथन सही है, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्‌डा स्थित है?
जवाब: समुंद्र के पास स्थित है।

सवाल: मीरा बाई चानू किस खेल में ओलिंपिक मेडलिस्ट हैं।
जवाब: वेटलिफ्टिंग

सवाल (50 हजार रुपए के लिए): कौन सा शहर राजस्थान में है।
जवाब: जोधपुर।

सवाल (1 लाख रुपए के लिए): इनमें से कौनसा कथन चित्र में दिखाई गई सभी 4 भाषाओं में सही है।
जवाब: सभी दक्षिण भारतीय भाषाएं हैं।

सवाल (2 लाख रुपए के लिए): यदि हिंदी में गुरु और अंग्रेजी में टीचर हैं तो जापानी में वही शब्द क्या होगा ?
सही उत्तर: सेन्सेई।

सवाल (3 लाख रुपए के लिए): किसी खेल और उससे जुड़ी संस्कृति की इनमें से कौन सी जोड़ी गलत हैं ?
जवाब: सैम्बो मलेशियाई।

सवाल (5 लाख रुपए के लिए): इन चित्र का उल्लेख उस राज्य के नाम में है, जिसकी राजधानी शिलोंग है।
सही उत्तर: मेघालय…ऑडियंस पोल का प्रयोग किया।

सुपर संदूक खेल राउंड हुआ…90 सेकेंड में 10 सवाल, 7 सवाल के सही जवाब देकर फिफ्टी-फिफ्टी लाइफ मिली

किस स्थान पर व्यायाम की मशीन होती है
जवाब: जिम

किस शब्द का अर्थ उम्मीद है।
जवाब: आशा

किस उपकरण से बाण मारा जाता है ?
जवाब: धनुष

कौन सा जानवर बड़ी बिल्ली है?
जवाब: बाघ

भारतीय स्वतंत्रता दिवस किस महीने में मनाया जाता है?
जवाब: अगस्त

कौन सा खेल बड़े मैदान पर खेला जाता है?
जवाब: फुटबाल।

किस फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका निभाई?
जवाब: नहीं दिया।

इनमें से क्या तेलंगाना के लिए वाहन पंजीकरण कोड है ?
जवाब: TG

किस रियासत पर निजाम का शासन था?
जवाब: नहीं दिया।

इनमें से कौन सा शहर उत्तर प्रदेश में नहीं है ?
जवाब नहीं दे पाई।

सवाल: (साढ़े 7 लाख रुपए के लिए): ICC महिला टी-20 विश्व कप के सभी 10 संस्करणों में एकमात्र भारतीय कौन हैं?
जवाब: हरमनप्रीत कौर

सवाल: (साढ़े 12 लाख रुपए के लिए): 1887 में महात्मा गांधी से किस विश्वविद्यालय से दसवीं कक्षा पास की थी?
जवाब: बॉम्बे विश्वविद्यालय

सवाल: एलिस्टेयर मैककॉ इन दोनों पुस्तक शीर्षकों को कौन सा शब्द पूरा करेगा ?
जवाब: चैंपियन

इसके बाद टाइम ओवर का हूटर बज गया और गेम ओवर हो गया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर