शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा में महिला कर्मचारी से सहकर्मी ने किया दुष्कर्म

Written by: Harsh Rajput

Published:

धारूहेड़ा : स्थानीय पुलिस ने एक म​हिला कर्मचारी की शिकायत पर सहकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी…


धारूहेड़ा : स्थानीय पुलिस ने एक म​हिला कर्मचारी की शिकायत पर सहकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

महिला ने धारूहेड़ा थाना पुलिस को शिकायत कि वह धारूहेड़ा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है और धारूहेड़ा बास रोड एक कालोनी में किराए पर रहती है। उसके पड़ोस में उसकी कंपनी में काम करने वाला नारनोल के रहने वाला भावेश भी यहीं रहता है। पड़ोसी होने के नाते दोनों में पहचान थी। महिला का आरोप है कि उसने उसका साथ दुष्कर्म​ किया तथा फोटे बना लिए। अब कई दिनों से वह उसे ब्लैक मेल कर रहा है।

महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी भावेश किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पहले वह डर के कारण चुप रही, परंतु आरोपी ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरदस्ती करता रहा। 10 अगस्त को आरोपी ने एक बार फिर उसके साथ जबरदस्ती की। इसी को लेकर महिला ने 14 अगस्त डायल 112 पर ​शिकायत दी। । सूचना पाकर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जब पुलिस मौके पर पहुंच तो आरोपित फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में पोक्सो एक्ट के बारे में किया जागरूक

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp