रविवार, 1 नवम्बर 2026

Chirayu Ayushman Scheme: अब हरियाणा में हर आय वर्ग के परिवार होगें ‘चिरायु’: आरती राव

Written by: Best24News

Published:

Chirayu Ayushman Scheme लोगो को को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में हरियाणा सरकार एक और बड़ा अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री…


Chirayu Ayushman Scheme लोगो को को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में हरियाणा सरकार एक और बड़ा अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव के नेतृत्व में चिरायु आयुष्मान भारत योजना का विस्तार किया गया है। अब 6 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। यानि अब सभी आय वर्ग के परिवार चिरायु हो गए है।Chirayu Ayushman Scheme

Advertisement

 

Chirayu Ayushman Scheme का नया स्वरूप: हरियाणा में चिरायु आयुष्मान भारत योजना का नया स्वरूप, परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत लेकर आया है। स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने घोषणा की है कि अब वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक के परिवार भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

बता दे हरियाण में पहले यह योजना केवल 1.80 लाख से 3 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए थी। अब, 3 लाख से 6 लाख रुपये तक की आय वाले परिवार 4,000 रुपये का अंशदान देकर और 6 लाख रुपये से अधिक आय वाले परिवार 5,000 रुपये की अंशदान देकर इस योजना में शामिल हो सकते हैं।

Chirayu Ayushman Scheme की सुविधाएँ: इस योजना के तहत, हर पात्र परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज मिलेगा। यह कवरेज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार के लिए उपलब्ध होगा। योजना में उम्र या परिवार के आकार पर कोई पाबंदी नहीं है, जिससे सभी सदस्य लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया: चिरायु आयुष्मान भारत योजना पूरी तरह डिजिटल, पेपरलेस और पारदर्शी है। सभी स्वास्थ्य लाभ पैकेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिससे आवेदन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।

स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत: कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि यह विस्तार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सपने को हकीकत में बदलता है, जिसमें हरियाणा का हर नागरिक स्वस्थ हो। यह योजना सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करती है, जिससे हरियाणा में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत होती है।Chirayu Ayushman Scheme

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

Chirayu Ayushman Scheme का लाभ उठाने के लिए परिवारों को अपने परिवार पहचान पत्र (PPP) को अपडेट रखना होगा। इच्छुक परिवार चिरायु योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। समय पर आवेदन करना आवश्यक है, खासकर यदि परिवार में कोई गंभीर बीमारी है।

 

चिरायु आयुष्मान भारत योजना का विस्तार हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, जो केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को ही नहीं, बल्कि मध्यम आय वाले परिवारों को भी स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगा। यह प्रयास हरियाणा को स्वस्थ और समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp