बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Haryana Breaking News: बैंक घोटाले की CBI जांच हुई शुरू, 2 सीनियर IAS अफसर सस्पेंड

Written by: Best24News

Published:

Haryana Breaking News: हरियाणा के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एयु स्मॉल फाइनेंस बैंक में लगभग 750 करोड़ का घोटाला हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा इस मामले…


बैंक घोटाले की CBI जांच हुई शुरू
बैंक घोटाले की CBI जांच हुई शुरू
Google News Follow us on Google

Haryana Breaking News: हरियाणा के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एयु स्मॉल फाइनेंस बैंक में लगभग 750 करोड़ का घोटाला हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया है और सीबीआई जांच भी शुरू हो चुकी है।

Advertisement

सीबीआई के द्वारा दिल्ली में एफआईआर दर्ज करके बैंक को दलों के जांच को अपने हाथ में ले लिया गया है वही मुख्यमंत्री के द्वारा वीरवार को दो सीनियर आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार और रामकुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। अधिकारियों का नाम जांच में काम में आया है जिसके बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाया और दोनों टीम में अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। हरियाणा के अफसर शाही पर लगातार सवाल उठ रहे थे जिसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।

बता दे कि प्रदीप कुमार ढाई महीने के बाद 30 जून को रिटायर्ड होने वाले हैं वही रामकुमार सिंह डेढ़ साल के बाद 2027 नवंबर में रिटायर्ड होने वाले हैं। इन दोनों अधिकारियों का नाम बैंक घोटाले में सामने आया है जिसके बाद मुख्यमंत्री ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

बुधवार को 15 अधिकारियों का तबादला भी कर दिया गया। सूत्रों की माने तो आधा दर्जन आईएएस अधिकारियों पर इस मामले में गाज गिर सकती है। विधानसभा के बजट सत्र में जब विपक्ष ने बैंक में हुए घोटाले का मामला उठाया तो मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी दोषी को बक्सा नहीं जाएगा। सरकार के द्वारा पाई पाई का हिसाब लिया जाएगा।

आपको बता दे आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में ₹590 करोड़ का घोटाला हुआ है वहीं कोटक महिंद्रा बैंक पंचकूला में 160 करोड़ का घोटाला हुआ है और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में भी करोड़ों का घोटाला हुआ है। मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी के द्वारा खुद इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया है ताकि इसकी जांच अच्छी तरह से हो सके और सच्चाई सामने आ सके। सीबीआई के द्वारा शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है अब देखना होगा कि आने वाले समय में इसका क्या नतीजा निकलता है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp