शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Candle March: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Written by: Best24News

Published:

Candle March : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की हत्या के विरोध में धारूहेड़ा में जोरदार प्रदर्शन हुआ। सेक्टर छह से सामाजिक संगठनो की आरे से बुधवार…


Candle March : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की हत्या के विरोध में धारूहेड़ा में जोरदार प्रदर्शन हुआ। सेक्टर छह से सामाजिक संगठनो की आरे से बुधवार रात को सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।

Advertisement

कैंडल मार्च सेक्टर छह से शुरू होकर भगत सिंह चौक तक निकाला गया। इसमें युवा, महिलाएं और बच्चों सहित शहर के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। लोगों ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। मार्च के दौरान ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘आतंकवाद हाय-हाय’ के नारे गूंजते रहे। लोगो ने कहा कि निर्दोष नागरिकों पर यह हमला कायरता की पराकाष्ठा है।

उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर लाला राजपूत, सुनील जोधवाल, राजेश सैनी, जिले सिंह, मोनू, धर्मपाल, राजेंद्र आदि मोजूद रहे। Candle March

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp