Breaking News
IGP ओम प्रकाश नरवाल ने संभाला साउथ रेंज रेवाड़ी का कार्यभार Rewari Accident News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को कुचला Haryan crime: 1.89 करोड़ की साइबर ठगी में रेवाड़ी पुलिस ने तीन ओर दबोचे Rewari में ACB की बडी कार्रवाई: होमगार्ड कमांडेंट 50 हजार रिश्वत के साथ काबू Haryana Monsoon Update: गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन राज्य में पहुंचेगा मानसून Rewari Breaking News: संदिग्ध हालात में स्कूल संचालक की हुई मौत, कार में मिला शव Bhiwadi News: मायके जाने को लेकर हुआ विवाद, मां ने मासूम बेटी को पिला दिया तेजाब, हुई मौत Rewari News: जिले को मिली नई ट्रेन की सौगात, भुज-दिल्ली डेली एक्सप्रेस का होगा ठहराव Haryana Weather Alert: आज भयंकर गर्मी का अलर्ट, 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान 21 May Rashifal : आज किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें आज का राशिफल
back to top
Home Haryana News Rewari News: धारूहेड़ा के इस वार्ड से कब हटेंगे मौत के खंभे

Rewari News: धारूहेड़ा के इस वार्ड से कब हटेंगे मौत के खंभे

धारूहेड़ा के इस वार्ड से कब हटेंगे मौत के खंभे
धारूहेड़ा के इस वार्ड से कब हटेंगे मौत के खंभे

Rewari News: धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा का वार्ड 5, जो क्षेत्र का सबसे पुराना और छोटा वार्ड माना जाता है। बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां अधिकांश विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, लेकिन कई पुराने ढांचे आज भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। वार्ड में करीब 1100 मतदाता रहते हैं पंचायत समय में डाली गई कई सीवरेज लाइनें अब जर्जर हो चुकी हैं, जिसके चलते हल्की बारिश में ही ओवरफ्लो की स्थिति बन जाती है। Rewari News

पंचायत समय में डाली गई कई सीवरेज लाइनें अब जर्जर हो चुकी हैं, जिसके चलते हल्की बारिश में ही ओवरफ्लो की स्थिति बन जाती है।
पंचायत समय में डाली गई कई सीवरेज लाइनें अब जर्जर हो चुकी हैं, जिसके चलते हल्की बारिश में ही ओवरफ्लो की स्थिति बन जाती है।

इससे न केवल गंदगी फैलती है, बल्कि आमजन को आवागमन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। लोगों का आरोप है कि दिन के समय लाइट जलती रहती हैं, जबकि रात के समय कई स्थानों पर बंद रहती हैं। वहीं मुख्य बाजार में वर्षों से लगे पुराने लोहे के खंभे अब तक नहीं हटाए गए हैं, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। Rewari News

पंचायत समय बिछाई गई सीवरेज लाइन बारिश के समय बार बार ओवरफ्लो हो जाती है। बढ़ती आबादी के चलते इसे बडा करना चाहिए।
योगेश एडवोकेट

दिन के समय लाइट जलती रहती हैं, जबकि रात के समय कई स्थानों पर बंद रहती हैं
दिन के समय लाइट जलती रहती हैं, जबकि रात के समय कई स्थानों पर बंद रहती हैं

वार्ड में एक दर्जन से ज्यादा लोहे के खंभे थे, फिलहाल दो खंभे अभी भी नहीं हटाए गए जिनसे हादसे का भय बना रहता है।
गोपाल

मेरे पास वाली गली की सड़क काफी खराब हो चुकी थी। पार्षद की ओर से दोबारा कंकरीट बनवा दिया है। सराहनीय कार्य किए गए है।
भीम सिंह

नपा की ओर से सभी खंभों पर स्ट्रीट लाइट तो लगाई गई लेकिन कई बार दिन में भी लाइट जलती रहती है। खंबो पर कोई स्वीच भी नहीं बंद करते ताकि बंद किया जा सके।
महेंद्र सिंह

पिछले चार पांच साल में हमारे वार्ड में सड़क, लाईटें व नाली के काम हुए है। फिलहाल वार्ड में कोई गंभीर समस्या नहीं है।
मंगल शर्मा

मेरे कार्यकाल में करीब एक करोड की लागत से सड़क, 80 लाख से लाइट व नाली निर्माण के कार्य हुए है। चूंकि इस वार्ड में बाजार ही आता है जिसमें पंचायत के समय काफी कार्य हो चुके है। एक गली दोबारा बनाई जाएंगी जिसका प्रस्ताव पास हो गया है। मेरे कार्यकाल मे करीब ढाई करोड़ के विकास कार्य हुए है।
अजय जांगडा, उपचेयरमैन

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News