शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

New Railway Line: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला यहां बिछाई जाएगी 176 KM लंबी नई रेल लाइन; 784 गावों को होगा फायदा

Written by: सुनील चौहान

Published:

New Railway Line: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई हैं। भारतीय रेलवे मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र में नई लाइन बिछाने जा रही है। ये लाइन…


New Railway Line: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई हैं। भारतीय रेलवे मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र में नई लाइन बिछाने जा रही है। ये लाइन अगले करीब पांच सालों में बनकर तैयार हो जाएगी और लोग इस पर सफर कर सकेंगे। भारतीय रेलवे महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 176 KM लंबी नई रेल लाइन बिछाने का फैसला किया है।

Advertisement

इससे पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा होगा। इस कदम से हर साल 20 करोड़ लीटर तेल की खपत कम होगी और 99 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन घटेगा। यह 4 करोड़ पेड़ लगाने जितना असरदार है। यह रेल लाइन का काम 2030 तक पूरा होने की संभावना हैं।

यहां बिछेंगी लाइन

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

यहां पर दो लाइनें बिछेंगी, पहली रतलाम-नागदा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन और दूसरी वर्धा-बल्हारशाह के बीच चौथी रेल लाइन। इन परियोजनाओं की लागत करीब 3,399 करोड़ रुपये होगी।

784 गांवों को जोड़ेंगी लाइन
ये परियोजनाएं पीएम-गति शक्ति योजना का हिस्सा हैं, जो देश में यातायात और माल ढुलाई को बेहतर बनाने के लिए बनाई गई है। ये लाइनें 784 गांवों को जोड़ेंगी, जहां करीब 19.74 लाख लोग रहते हैं।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

माल ढुलाई में भी राहत

ये रेल लाइनें कोयला, सीमेंट, कृषि उत्पाद, पेट्रोलियम और कंटेनर जैसे सामानों की ढुलाई के लिए महत्वपूर्ण हैं. इनसे हर साल 18.40 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई हो सकेगी. रेलवे पर्यावरण के लिए बेहतर और ऊर्जा बचाने वाला साधन है. यह तेल आयात और कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद करेगा, जिससे पर्यावरण को लाभ होगा. साथ ही, इन परियोजनाओं से 74 लाख मानव-दिवसों के रोजगार के अवसर मिलेंगे.

ये रेल लाइनें यात्रियों के लिए यात्रा को आसान और तेज बनाएंगी. माल ढुलाई की लागत कम होने से सामान सस्ता और तेजी से पहुंचेगा, जिससे व्यापार और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp