
Haryana News: हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव रविवार को जिला के गांव भांडोर में शहीद कैलाश चंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगी और कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करेंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री जिला में गांव कुंड और रेवाड़ी शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगी।Indian railway news: ट्रेन में सफर के दौरान रेलवे फ्री में देता है यात्रियों को ये सुविधाएं, जान ले अपने अधिकार
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव रविवार को सुबह 10 बजे गांव भांडोर में शहीद कैलाश चंद की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम के उपरांत मंत्री आरती सिंह राव गांव कुंड में बालाजी हॉस्पिटल डॉ. संजय के रेजिडेंस और दीन दयाल हॉस्पिटल डॉ. अरविंद के रेजिडेंस पर सामाजिक कार्यक्रमों में विशेष रूप से शामिल होंगी।
इसी प्रकार मंत्री आरती सिंह राव सायं 5 बजे रेवाड़ी शहर के सेक्टर एक में सुनील मूसेपुर के निवास स्थान और सायं 5:30 बजे अनाज मंडी में दुकान नंबर 81 मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन नवल किशोर गुप्ता के रेजिडेंस पर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।
——-
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता
