शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Breaking News: पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए 26 भारतीयों को श्रद्धांजलि

Written by: Best24News

Published:

Breaking News: शहीद फाउंडेशन द्वारा डॉ. टी.सी. राव, संयोजक शहीद फाउंडेशन के नेतृत्‍व में रेजांगला युद्ध स्‍मारक पालम विहार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कश्मीर के…


Breaking News: शहीद फाउंडेशन द्वारा डॉ. टी.सी. राव, संयोजक शहीद फाउंडेशन के नेतृत्‍व में रेजांगला युद्ध स्‍मारक पालम विहार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा बेरहमी से मारे गए 26 निर्दोष भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में मृतकों भाईयों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया और उसके पश्चात कैंडल मार्च का आयोजन हुआ।

Advertisement

इस दर्दनाक घटना के प्रति लोगों का गुस्सा स्पष्ट रूप से झलक रहा था। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में पाकिस्तान मुर्दाबाद, मुनिर आसिफ होश में आओ, भारतीय सेना जिन्‍दाबाद और भारत माता की जय और वन्‍दे मातरम् के नारे लगाए। इस अवसर पर शहीद फाउंडेशन एवं यदुवंशी परिवार मंच के विशिष्ट सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें अनेक महिलाएं भी शामिल थीं।

Breaking News: पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए 26 भारतीयों को श्रद्धांजलि
Breaking News: पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए 26 भारतीयों को श्रद्धांजलि

सभी वक्‍ताओं के अपने संबोधन में इस जघन्‍य घटना की निंदा की और सरकार को उपयुक्‍त निर्णय लेने के लिए अपना समर्थन दिया।कार्यक्रम के दौरान, सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों और वीर सैनिकों ने आतंक के खिलाफ फिर से हथियार उठाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे भी इज़राइल के पूर्व सैनिकों की तरह अपने देश की रक्षा हेतु एक बार फिर तैयार हैं और पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटाना चाहते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जनों में कर्नल महाबीर यादव (अध्यक्ष, शहीद फाउंडेशन), कर्नल हरबीर सिंह, ग्रुप कैप्टन जगमाल सिंह, कर्नल जेएस भाटोटिया, कैप्टन बीएल यादव, सूबेदार मेजर राजबीर सिंह, श्री केसी यादव, श्री शिव नारायण, श्री नेकी राम, श्री महेंद्र यादव, श्रीमती नीरू यादव (अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए सेक्टर 23ए), श्रीमती ग्रोवर सहित अनेक गणमान्य महिलाएं और नागरिक शामिल हुए।
यह कार्यक्रम एकजुटता, शोक और प्रतिरोध का प्रतीक बनकर उभरा, जिसमें आम नागरिकों और पूर्व सैनिकों ने आतंकवाद के विरुद्ध अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp