रविवार, 15 नवम्बर 2026

Breaking news: बांद्रा टर्मिनस से रेवाड़ी होते हुए भिवानी तक चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन; फटाफट जाने शेड्यूल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking news: रेवाड़ी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस से भिवानी तक साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा शुरू की गई है। यह ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन से होकर…


Haryana News: ग्रामीण और शहरी खिलाड़ियों को संसद खेल महोत्सव में बराबर मौका कैसे मिलेगा?
Haryana News: ग्रामीण और शहरी खिलाड़ियों को संसद खेल महोत्सव में बराबर मौका कैसे मिलेगा?
Google News Follow us on Google

Breaking news: रेवाड़ी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस से भिवानी तक साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा शुरू की गई है। यह ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन से होकर आवागमन करेगी, जिससे दक्षिण और पश्चिम भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के अनुसार यह सेवा विशेष रूप से प्रवासी यात्रियों और व्यापारिक आवागमन को ध्यान में रखकर शुरू की गई है।

• बांद्रा टर्मिनस–भिवानी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
• रेवाड़ी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव
• प्रवासी और लंबी दूरी के यात्रियों को राहत

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस से भिवानी के लिए 28 जनवरी तथा 4, 11 और 25 फरवरी को चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार सुबह 11 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजय नगर, नसीराबाद, अजमेर और किशनगढ़ होते हुए अगले दिन सुबह भिवानी पहुंचेगी। रेवाड़ी स्टेशन पर यह ट्रेन निर्धारित ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना होगी।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

• ट्रेन संख्या 09006 भिवानी से बांद्रा टर्मिनस के लिए वापसी में चलेगी
• रेवाड़ी से मुंबई दिशा में सीधी कनेक्टिविटी

वापसी में ट्रेन संख्या 09006 भिवानी से 29 जनवरी तथा 5, 12, 19 और 26 फरवरी को चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार दोपहर बाद भिवानी से रवाना होकर चर्खीदादरी, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, जयपुर और किशनगढ़ सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम को बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष रेल सेवा से रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई और राजस्थान के कई प्रमुख शहरों के लिए सीधी और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। इससे रेलवे नेटवर्क पर दबाव भी कम होगा और यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp