Breaking News: हरियाणा के रेवाड़ी में बारिश ओर अंधड ने मचाई तबाई

On: March 22, 2026 9:29 AM
Follow Us:
Breaking News Rain and storm wreaked havoc in Rewari Haryana

Breaking News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में आए अंधड से काफी नुकसान हो गया है। धारूहेड़ा डीवीजन के अधीन वाले चार सब डीवीजन के गांवो में 41 जगह बिजली के पोल तथा 10 जगह ट्रासंफार्मर गिर गए है। इतना ही नहीं तारों व खंबो के टूटने से 50 से ज्यादा गांवो में ​बिजली प्रभावित हुईं।

गुरूवार रात व शुक्रवार को आए अंधड सें बावल, धारूहेड़ा, गोठडा व जोनावास स्टेशन के अधीन 41 गांवो में बिजली के खंबे टूट गए है। इस गावों में रात से ही बिजली बाधित है।अंधड़ के कारण बिजली के पोल टूटने से 50 से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई है।

हरियाणा के रेवाड़ी में बारिश ओर अंधड ने मचाई तबाई
हरियाणा के रेवाड़ी में बारिश ओर अंधड ने मचाई तबाई

क्योंकि तेज हवा के कारण कई पेड़ उखड़ गए, जिससे कुछ रास्ते अवरुद्ध हो गए। अंधड़ से निगम को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है, जिसमें बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनों को नुकसान शामिल है। समाचार लिखे जाने तक टीम बिजली के तारो को ठीक करने में लगी हुई थी।


बिजली विभाग की टीम टूटे हुए पोल और तारों को सही करने में जुटी हुई है, इस वजह से जिस फीडर्स की बिजली सप्लाई बंद है उसको जल्द सप्लाई को चालू करवाने की कोशिश जारी है। 80 फीसदी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
धमेंद्र रूहील, अधीक्षक अभियंता, धारूहेड़ा एक्सईन

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें