Breaking News: Breaking News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ने दिया दो टूक जबाव, इन स्कूल की मान्यता होगी रद्द

On: March 22, 2026 9:32 AM
Follow Us:
Breaking News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ने दिया दो टूक जबाव, इन स्कूल की मान्यता होगी रद्द

Breaking News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल  ने गरीबो के दाखिले को लेकर सखती अपनाइ है। हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया है कि गरीब बच्चों को शिक्षा में समर्पित अवसर प्रदान करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि स्कूलों को RTE (शिक्षा के अधिकार) के तहत गरीब बच्चों के लिए एडमिशन देना अनिवार्य होगा। जो भी Private School  इस नियम का उल्लंघन करेंगे, उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

दाखिले की बढाई तिथि: बता दे Haryaan  में गरीब बच्चों के लिए Admission date  पहले 14 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल किया गया है। जिससे उन बच्चों को मौका मिल सके जो अब तक एडमिशन नहीं ले पाए थे। शिक्षा विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि प्राथमिकता उन बच्चों को दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिसमें HIV प्रभावित बच्चे, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे और युद्ध विधवाओं के बच्चे शामिल हैं। अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए भी आरक्षित सीटों की व्यवस्था की गई है।

बता दे कि हरियाणा के 10,701 निजी स्कूलों में से 3,134 स्कूलों ने गरीब बच्चों के लिए सीटों की जानकारी नहीं दी है, जिससे सरकार चिंतित है। शिक्षा मंत्री ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिया है कि उन्हें सभी योग्य बच्चों के लिए सीटें आरक्षित रखनी होंगी। अन्यथा कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now