
Breaking News: हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर शनिवार को रेवाडी पहुचे। यहां रेवाड़ी एसपी कार्यालय में सभी थानों की एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने नशे, साइबर ठगी और महिला अपराधों के मामलों में हुई कमी का जिक्र किया है।Breaking News
खास बात यह है कि साइबर ठगी के मामलों में पिछले पांच महीनों की तुलना में 49 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जो पुलिस की प्रभावी कार्रवाई का संकेत है। रिव्यू बैठक में पुलिस थाना से सालाना परफॉरमेंस की जानकारी ली। शाम करीब 6 बजे तक रिव्यू बैठक चलीBreaking News
श्री कपूर ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को हर स्तर पर सतर्क और जिम्मेदार बनना चाहिए। उन्होंने सभी थाना SHO से जनता की शिकायतों का समय पर और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।Breaking News
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता
अगर उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि की बात करें तो वे मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक हैं। उनका जन्म 1966 में हरियाणा के जींद में हुआ था।
बता दे कि हरियाणा पुलिस अपराध नियंत्रण और जनता की शिकायतों के समाधान में गंभीर है और नई नीतियों के साथ काम कर रही है।
ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?
