
धारूहेड़ा: यहां के बास रोड एक सफाई को कार से टक्कर मारने व जाति सूचक शब्द कहने के आरोप में 5 दिन बीतने पर कारवाई नहीं करने से खफा सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को नपा कार्यालय (Npa office Dharuhera) के पास धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने नारे बाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया तो आगे दोबारा धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगें।Breaking News
सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि 3 दिसंबर को सफाई कमी सुनीता वार्ड 12 में सफाई कर रही थी। वही एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। जब उसने शोर मचाया तो सडक पर जाम लगने के चलते कार चालक ने कार रोक ली। जब महिला उसके पास पहुंची तो उसने उससे जातिसूचक शब्द कहे तथा कार को लेकर फरार हो गया।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार
कर्मी को रेवाडी अस्पताल (Hospital Rewari) में भर्ती करवाया गया है। सबसे अहम बात यह है 5 दिन बीतने के बाजवूद आरोपी कार चालक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। सोमवार को कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करके चेतावनी दी अगर उसके गिरफ्तार नहीं किया तो मंगलवार को दोबारा से धरना दिया गया जाएगा। थाना प्रभारी कशमीर सिंह ने बताया शिकायत मिलते ही टीम जांच में लग गई थी। कार चालक को गिरफ्तार उसके स्कारियों को कब्जे में लिया हैं मंगलवार को उसे अदालत मे पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा
