Breaking News: हरियाणा में बुलेट बाइक सवार की निकाली हेकडी, इतने हजार का काटा चालान

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
Breaking News Bullet bike riders arrogance taken out in Haryana challan of so many thousand rupees issued

Breaking News: हरियाणा में आजकल पटाखे की आवाज करने वाली बाइको का ज्यादा ट्रेड बढ रहा है। बार बार पुलिस की चेतावनी के बावजूद बाइक सवार नहीं मान रहे है।

हरियाणा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। नारनौंद में बुलेट बाइक सवार की एक गलती की वजह से उसका भारी भरकम चालान कट गया। पुलिस ने 32500 रुपये का चालान काटा है।

 

निकाली हेकडी: ऐसा नहीं है पुलिस वाहन चालको को समझा नहीं रही है, लेकिन बार बार जागरूक के बावजूद वे अपनी दबंगता नहीं छोड रहे है। बता दे कि नारनौंद ट्रैफिक इंचार्ज रामनिवास की अगुवाई में पुलिस टीम ने माजरा प्याऊ के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था।

इसी दौरान एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर तेज आवाज के साथ आता दिखाई दिया। उसे रोककर जब जांच की गई तो पाया गया कि उसकी बाइक में पटाखा साइलेंसर लगा हुआ था, जिससे तेज धमाके जैसी आवाजें आ रही थी। यातायात पुलिस ने 32500 रुपये का चालान काटा है।Breaking News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें