Haryana crime: बाइकर्स गिरोह का आंतक, राहगिर से नकदी व मोबाइल छीना, जानिए कैसे चढे हत्थे

On: March 21, 2026 11:44 PM
Follow Us:
बाइकर्स गिरोह का आंतक, राहगिर से नकदी व मोबाइल छीना, जानिए कैसे चढे हत्थे

Haryana crime: हरियाणा के रेवाडी में पैदल चल रहे व्यक्ति से नकदी व मोबाइल फोन छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव भूडला निवासी भावेश व गांव लाधूवास निवासी रविश उर्फ रब्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिन्नी हुई नकदी को बरामद कर लिया है।Haryana crime

दिनदहाडे लूट: रेवाडी के मोहल्ला खासापुरा किरायेदार गांव गोकलगढ़ निवासी ललित शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह सरकुलर रोड पर गर्ल्स स्कूल के सामने अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आया था। किसी कारण से अल्ट्रासाउंड नहीं होने के कारण उसने अपनी पत्नी को ऑटो में बैठाकर घर भेज दिया।

इसके बाद वह किसी काम से नया बाजार जा रहा था। जब वह नशामुक्ति केंद्र के पास पहुंचा तो, दो बाइक सवार युवक उसकी जेब से 1700 रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छिन्नकर भाग गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

सीसीटीवी में कैद हुए : पुलिस ने मोबाइल फोन व नकदी छीनने के आरोप में संलिप्त दो आरोपी गांव भूडला निवासी भावेश व गांव लाधूवास निवासी रविश उर्फ रब्बा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिन्नी हुई नकदी को भी बरामद कर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now