शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Big Accident in Rewari: NH 48 पर थ्री व्हीलर पल्टा , यूपी के दो श्रमिकोंं की मौत

Written by: Best24News

Published:

Big Accident in Rewari : रेवाडी मार्ग पर मसानी के पास तेज रफ्तार के चलते एक थ्री व्हीलर पलट गया, जिसके चलते दो श्रमिको की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के…


Big Accident in Rewari : रेवाडी मार्ग पर मसानी के पास तेज रफ्तार के चलते एक थ्री व्हीलर पलट गया, जिसके चलते दो श्रमिको की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में यूपी इटावा के गांव गर गनसरा के रहने वाले पिंटू ने बताया कि वह तथा उसका भाई पंकज मजदूरी करते है। दोनो भाई मोहल्ला हजारीबास रेवाडी मे किराये के मकान मे रहते। उन्होंने बताया कि उसके मामा का लडका औरेया के गांव विधुना का रहने वाला शिवम , वह तथा उसका भाई पंकज कोयला खाली करने के लिए धारुहेडा जा रहे थे ।Big Accident in Rewari

ड्राईवर कैबिन मे ड्राईवर वह स्वयं बैठा हुआ था और शिवम व पंकज पीछे कोयले के कटटो के साथ बैठे थे। मसानी के बाद चालक की लापरवाही से थ्री व्हीलर पलट गया जिससे थ्री व्हीलर में पिछे बैठे शिवम व पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने दोनो को रेवाड़ी भर्ती करवाया। लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनो रोहतक रैफर दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

 

लेकिन रोहतक पहुचंने से पहले ही दोनो ने दम तोड दिया। पुलिस ने पिंटू की शिकायत पर थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनो मृतको को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp