शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Bhiwadi News: प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड कार्यालय का घेराव, MLA महंत बालकनाथ का फूंका पुतला

Written by: सुनील चौहान

Published:

Bhiwadi News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भिवाड़ी (ABCP Bhiwadi)  नगर इकाई द्वारा ग्रेप–4 (GRAP-4) के नियमों में हो रही गंभीर अनियमितताओं एवं प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में आज प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के…


Bhiwadi News: प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड कार्यालय का घेराव, महंत बालकनाथ का फूंका पुतला
Bhiwadi News: प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड कार्यालय का घेराव, महंत बालकनाथ का फूंका पुतला
Google News Follow us on Google

Bhiwadi News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भिवाड़ी (ABCP Bhiwadi)  नगर इकाई द्वारा ग्रेप–4 (GRAP-4) के नियमों में हो रही गंभीर अनियमितताओं एवं प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में आज प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ के लिए जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए तिजारा विधायक महंत बालकनाथ का पुतला दहन किया गया।Bhiwadi News

Advertisement

विद्यार्थी परिषद की जिला संयोजक मेघा गुप्ता ने आरोप लगाया कि ग्रेप–4 लागू होने के बावजूद भिवाड़ी में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियाँ खुलेआम संचालित हो रही हैं, भारी वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रभावी रोक नहीं है ,निर्माण कार्य रोक के बावजूद बड़ी संख्या में निर्माण कार्यों का होना तथा नियमों का सख्ती से पालन नहीं कराया जा रहा। इससे आमजन, छात्र, बुजुर्ग एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

ग्रेप चार की हो रही अनदेखी: प्रदर्शन के दौरान परिषद के नगर मंत्री अनूप यादव ने कहा कि भिवाड़ी पहले ही देश के सर्वाधिक प्रदूषित औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है, ऐसे में ग्रेप–4 जैसे कड़े नियमों की अनदेखी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता को दर्शाती है। विधायक क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं, जिसके विरोध स्वरूप उनका पुतला दहन किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों पर कार्रवाई की मांग: परिषद ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से मांग की कि ग्रेप–4 के सभी प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से सख्ती से लागू किया जाए, प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी जवाबदेही तय की जाए। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड कार्यालय का घेराव, महंत बालकनाथ का फूंका पुतला: विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बाबा मोहन राम कॉलेज इकाई अध्यक्ष विपिन दायमा, इकाई सचिव एकता,कन्या महाविद्यालय इकाई सचिव काजल रावत,चेतन,मिर्ज़ा, रितु,रवि,राजेश व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp