सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भिवाड़ी: कोर्ट के आदेश पर टिकी निगाहें, अलवर बाइपस पर बना रैंप हटेगा या बचेगा

Written by: हर्ष चौहान

Published:

भिवाड़ी: NGT की बार बार चेतावनी के बाजवूद भिवाड़ी की कंपनियो से काला पानी छोडा जा रहा हैं एक बार फिर बारिश की आड में बडी मात्रा में काला पानी छोड दिय…


भिवाड़ी: NGT की बार बार चेतावनी के बाजवूद भिवाड़ी की कंपनियो से काला पानी छोडा जा रहा हैं एक बार फिर बारिश की आड में बडी मात्रा में काला पानी छोड दिय गया है। बरसात के चलते अलवर बाइपास पर हुए जलभराव व भिवाड़ी की कंपनियो से छोडा जा रहा एक ​बार फिर धारूहेड़ा पहुंच गया है। लोगों का कहना है जलभराव ज्यादा होने के चलते अब रैंप के उपर से पानी आ रहा हैं

Advertisement

नहीं थम रहा काला पानी: बता दे कि बार बार हो रही बरसात की आड में भिवाड़ी के इंडस्ट्रियल एरिया का दूषित पानी छोड़ दिया जाता है । वह पानी बहाव के चलते हरियाण के धारूहेड़ा की सड़कों पर पहुंच रहा है। काले पानी की समस्या को लेकर हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्ष 2024 में यहां का निरीक्षण किया था काले पानी से प्रशासन होकर सीएम के आदेश पर धारूहेड़ा में पानी को रोकने अलवर बाईपास पर धारूहेड़ा की सीमा में करीब तीन फीट ऊंचा रैंप बनाया गया था। लेकिन अब ये रैप भी ज्यादा जलभराव के चलते पानी रोकने के कामयाब नहीं हो रहा हैं

Alwar Bypass फिर बना झील, सोहना पलवल हाईवे बंद
Alwar Bypass फिर बना झील, सोहना पलवल हाईवे बंद

रैप हुआ क्षतिग्रस्त, फिर से आया काला पानी

रेवाड़ी के धारूहेड़ा में भिवाड़ी का दूषित पानी आने की समस्या भी खत्म नहीं हुई है। बुधवार को तेज बारिश के बीच भिवाड़ी की तरफ से बड़ी मात्रा में पानी धारूहेड़ा में घुस आया। हालत यह रहे कि करीब 3 फीट ऊंचे रैंप को भी पार कर पानी बहता नजर आया। बारिश से रैंप भी क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे मे अगर समय रहते कोई समाधान नहीं किया तो फिर से धारूहेड़ा के लिए ये पानी आफत बन सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

 

कोर्ट मे पहुंचा, सुनवाई का इंतजार

बता दे हरियाणा की सीमा पर बनाए रैंप को लेकर भिवाड़ी के पार्षद हवा सिंह दायमा ने केस दायर किय हुआ है। इसी केस को लेकर अगस्त में अगली सुनवाई होनी है। धारूहेड़ा और भिवाड़ी के बीच पानी का यह है विवाद काफी पुराना है।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

कई बार हो चुकी है बैठके: बता दे जलभराव की समस्या को लेकर हरियाणा और राजस्थान की सरकार जल्द ही समाधान निकालने का दावा कर रही है। इसके लिए भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र का पानी एसटीपी के माध्यम से निकल जाएगा जिसके लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके अलावा बरसाती पानी को सब बैराज में छोड़ा जाएगा तथा यहां से पाइपलाइन के माध्यम से पानी ड्रेन 8 में चला जाएगा। ड्रेन 8 तक लाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है।

BHIWADI KALA PANI

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए अभी तक भिवाड़ी प्रशासन की ओर से कोई स्थायी कदम नहीं उठाया गया है। वहीं जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

महेश्वरी निवासी दीपक ने बताया कि जलभराव के कारण उनकी दुकान डूब गई है। उन्होंने कहा कि पिछले माह कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से पानी भर गया है।

ALWAR BYPASS

डॉ परवीन वर्मा ने बताया कि उनकी दुकान भिवाड़ी रोड पर महेश्वरी के पास है और वह सेक्टर चार में रहते हैं। जलभराव के चलते उन्हें दुकान तक पहुंचने के लिए कापड़ीवास होकर करीब छह किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

नपा 3 के पार्षद तिरलोक धारीवाल ने बताया कि बजरंग नगर में दूषित पानी पहुच रहा है। स्कूल के पीछे से अथाह पानी धारूहेड़ा में पहुच रहा है। पानी बेस्टक रॉड पर जमा हो रहा है। बिना बारिश के अथाह पानी बाइपास पर जमा हो गया है। प्रशासन ने समाधान की बजाय आगें मूंदी हुई है।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp