रविवार, 11 अक्टूबर 2026

Haryana crime: चोर का पीटना पड गया महंगा, जानिए चोर के परिवार ने फिर क्या किया ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime धारूहेड़ा  के गांव गुर्जर घटाल की कालोनी कर्ण कुंज में चोरी की नियत से घुसे एक युवक को पीटना महंगा पड गया। चोर के परिवार के आधा दर्जन लोगों ने…


Haryana crime धारूहेड़ा  के गांव गुर्जर घटाल की कालोनी कर्ण कुंज में चोरी की नियत से घुसे एक युवक को पीटना महंगा पड गया। चोर के परिवार के आधा दर्जन लोगों ने उन पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। सभी घायलों को रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। Haryana crime

Advertisement

थाना सेक्टर पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ के गांव बुडीण के रहने वाले जगबीर ने बताया वह परिवार के साथ धारूहेड़ा की कर्ण कुंज गुर्जर घटाल में रहता है। रात को पडोसी लडका सन्नीपाल उसके घर में चोरी की नियत से घुस आया।

रात को उसके बेटे की आंख खुल गई तथ उसने सन्नीपाल को पकड लिया। गुस्से के चलते सन्नीपाल को एक पेड से बांध दिया तथा उसकी पिटाई कर दी। वह चिल्लाने लगा तो सन्नीपाल के भाई बिसन, फुलसिंह, सुरजपाल व कमल व अन्य परिवार की महिलाएं वहां आ गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:अंतरमहाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल की टीम उपविजेता

उन्होंने लाठी व डंडे व लोहे के पाईप से हमारे परिवार पर हमला कर दिया। जिससे वह स्वयं, उसका बेटा रोहित , अनिल व उसकी पत्नी भतेरी घायल हो गई। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दे दी।Haryana crime

पुलिस आने की सूचना से वे वहां से फरार हो गए। राते का ही सेक्टर छह पुलिस घर आ गई। सभी घायलों को रेवाड़ी भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Haryana crime

ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

——————–

 

 

ये भी पढ़ें:PM Modi के सुशासन व राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर धारूहेड़ा में विशाल भंडारा

स्कूल का ताला तोडकर सामान चोरी
धारूहेड़ा: कस्बे के गांव खलियावास के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चोरो ने सेंघ लगा दी। चोर स्कूल से इनवेटर, बैट्री, फायर सिलेंडर व स्पीकर चोरी कर ले गए।

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी के रहने वाले नरेंद्र ने बताया कि वह गांव खलियावास के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में कार्यरत है। सुबह जब वह स्कूल आया तो कमरे व कार्यालय का ताला टूटा मिला। चोर स्कूल से इनवेटर, बैट्री, फायर सिलेंडर व स्पीकर चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp