सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Breaking News: सावधान रहें, घबराएं नहीं: हवाई हमलों और अफवाहों के दौर में नागरिक क्या करें?

Written by: Best24News

Published:

Breaking News: पाक व भारत में य़ुद्ध जारी है ऐसे में आपातकाल स्थिति में लोगो को बचाव के लिए जागरूता बहुत जरूरी है। हरियाणा में जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी…


Breaking News: पाक व भारत में य़ुद्ध जारी है ऐसे में आपातकाल स्थिति में लोगो को बचाव के लिए जागरूता बहुत जरूरी है। हरियाणा में जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की तथा आमजन को एक संदेश दिया है ऐसी स्थिति में क्या करें।

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब युद्ध में तब्दील होने की कगार पर आ गया है। भारतीय सेना पाकिस्तान को बख्शने के मूड में नजर नहीं आ रही है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाया पाकिस्तान (Pakistan) लगातार भारत पर नाकाम हमले कर रहा है। जबकि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान में कोहराम मचा दिया है।

क्यों बजाया जाता है सायरन देश में जब भी युद्ध की स्थिति बनती है तब सायरन का इस्तेमाल किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को युद्ध के प्रति करना होता है। सायरन बजाकर लोगों को हमले से बचने और सुरक्षित स्थानों में जाने के लिए चेतावनी दी जाती है। इस दौरान ब्लैकआउट (Blackout) भी किया जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

  1. सबसे पहले: जान बचाना प्राथमिकता है
  •            घर में सबसे सुरक्षित कमरा पहचानें (जहाँ खिड़कियाँ न हों) ।
  •            बाहर हों तो पास के मजबूत ढांचे या निचली जगह में लेट जाएं ।
  •            तत्काल रिकॉर्डिंग या वीडियो बनाने के लिए बाहर न दौड़ें ।
  1. इमरजेंसी किट तैयार रखें
  •            पहचान पत्र, जरूरी दवाइयाँ, पानी, सूखा खाना, मोबाइल चार्जर, फ्लैशलाइट
  •            किट एक बैग में रखें जो तुरंत उठाकर निकला जा सके ।
  1. अफवाहों से बचें,केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें
  •            सरकारी ऐप (NDMA), AIR, और DD News जैसे विश्वसनीय स्रोतों से ही अपडेट लें ।
  •            WhatsApp, Twitter या Facebook पर फैली खबरों की पुष्टि करें ।
  1. मानसिक संतुलन बनाए रखें
  •            दिन में 2 बार से ज्यादा खबरें न देखें।
  •            4-4-4-4 बॉक्स ब्रीदिंग करें: 4 सेकंड सांस लें → रोकें → बाहर छोड़ें → रोकें → दोहराएं ।
  •            पूजा, प्रार्थना या ध्यान करें ।
  •            बच्चों से डर की बात नहीं, दिनचर्या बनाए रखें (खेल, पढ़ाई, कहानियाँ) ।
  1. समुदाय के साथ जुड़ें
  •            पड़ोसियों से संपर्क रखें, बुजुर्गों की सहायता करें ।
  •            कोई भी संदिग्ध चीज दिखे तो पुलिस को सूचित करें, न कि सोशल मीडिया पर डालें ।
  •            फैक्ट-चेक वेबसाइट (PIB Fact Check, Alt News) से सत्यापन करें ।

किसी भी लावारिश वस्तु को ना छुएं तथा लावारिश वस्तु की सूचना एवं आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस को डायल-112 पर सूचना दें। जरूरी सामान साथ रखें। जैसे- पहचान पत्र, महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल चार्जर, और नकदी को एक छोटे बैग में तैयार रखें। बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp