शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

भटसाणा में बाबा बिशन दास का मेला व विशाल कुश्ती दंगल 25 अक्टूबर को: 31 हजार रुपये की होगा अंतिम कामडा

Written by: सुनील चौहान

Published:

बाबा बिशनदास मेला समिति एवं ग्राम पंचायत भटसाणा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 25 अक्टूबर (रविवार) को वार्षिक मेले एवं विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा।


धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव भटसाणा में बाबा बिशनदास मेला समिति एवं ग्राम पंचायत भटसाणा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 25 अक्टूबर (रविवार) को वार्षिक मेले एवं विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल में 11 हजार, 21 हजार और 31 हजार रुपये की बड़ी ईनामी कुश्तियां कराई जाएंगी।

Advertisement
बाबा बिशनदास मंदिर भटसाणाा
बाबा बिशनदास मंदिर भटसाणाा

24 अक्टूबर की रात को जागरण, 25 को हवन-भंडारा

मेला कमेटी के प्रधान सूबेदार धर्मसिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि भटसाणा गांव में बाबा बिशनदास जी का मेला वर्ष में दो बार भरता है। मेले की पूर्व संध्या यानी 24 अक्टूबर की रात को बाबा बिशनदास मंदिर परिसर में विशाल भव्य भजन-कीर्तन एवं जागरण का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध कलाकार बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे।

भटसाणा में बाबा बिशन दास का मेला व विशाल कुश्ती दंगल 25 अक्टूबर को: 31 हजार रुपये की होगा अंतिम कामडा
भटसाणा में बाबा बिशन दास का मेला व विशाल कुश्ती दंगल 25 अक्टूबर को: 31 हजार रुपये की होगा अंतिम कामडा

हवन व भंडारा (25 अक्टूबर): 25 अक्टूबर (रविवार) को सुबह मंदिर परिसर में मुख्य हवन-यज्ञ होगा। इसके उपरांत दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे।दोपहर बाद आयोजित होने वाले कुश्ती दंगल में हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के नामी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा के सेक्टर-6 में ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे का आरोप, RWA ने की कार्रवाई की मांग

मुख्य अतिथि: इस वर्ष कुश्ती दंगल में सेवानिवृत्त प्राचार्य अजय यादव बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ करेंगे। दंगल में 11 हजार, 21 हजार और 31 हजार रुपये की बड़ी ईनामी कुश्तियां कराई जाएंगी। मेला कमेटी ने स्पष्ट किया है कि कुश्ती पारदर्शी होगी और बराबरी पर छूटने वाली किसी भी कुश्ती का कोई ईनाम नहीं दिया जाएगा। केवल विजेता पहलवान को ही ईनाम की राशि सौंपी जाएगी

ये भी पढ़ें:अलवर बाइपास जलभराव को लेकर हरियाणा सरकार के जबाव ने चौकाया

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp