गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026

जोनियावास माता मंदिर में मेला 18 अक्टूबर को, 31 हजार की कुश्ती होगी

Written by: सुनील चौहान

Published:

जोनियावास मेला कमेटी के प्रधान एवं सरपंच एसोसिएशन के प्रधान प्रतिनिधि कार्तिक यादव ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रों में माता मंदिर में मेला भरेगा।


जोनियावास माता मंदिर में मेला 18 अक्टूबर को, 31 हजार की कुश्ती होगी
जोनियावास माता मंदिर में मेला 18 अक्टूबर को, 31 हजार की कुश्ती होगी
Google News Follow us on Google
 धारूहेड़ा। कस्बे के गांव जोनियावास स्थित माता मंदिर में नवरात्रों के अवसर पर 18 अक्टूबर को विशाल मेले और कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। जोनियावास मेला माता मंदिर कमेटी और ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित मेले में भंडारा भी लगाया जाएगा। कुश्ती दंगल में अंतिम कुश्ती 31 हजार रुपये की होगी।

जोनियावास मेला कमेटी के प्रधान एवं सरपंच एसोसिएशन के प्रधान प्रतिनिधि कार्तिक यादव ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रों में माता मंदिर में मेला भरेगा। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही कुश्ती दंगल में पहलवान अपनी कुश्ती का प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement

मेले की तैयारियों में जुटे ग्रामीण

मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें मेला कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि आयोजन को बेहतर ढंग से संपन्न कराया जा सके। मेले को लेकर माता मंदिर को सजाया गया है। ग्रामीणों और मंदिर कमेटी के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। आसपास के गांवों के पंच प्रतिनिधियों को भी मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया AIDS जागरूकता का संदेश: PHC धारूहेड़ा और सामाजिक संस्थाओं की अनूठी पहल

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp