मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी पुलिस को मिलीं 30 नई बाइक, धारूहेड़ा में हुआ फ्लैग ऑफ

Written by: सुनील चौहान

Published:

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने हीरो मोटोकॉर्प के प्रबंधन और सीएसआर टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के साथ पुलिस प्रशासन को भी सहयोग देती रही है


रेवाड़ी पुलिस को मिलीं 30 नई बाइक, धारूहेड़ा में हुआ फ्लैग ऑफ
रेवाड़ी पुलिस को मिलीं 30 नई बाइक, धारूहेड़ा में हुआ फ्लैग ऑफ
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। जिले में पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल ‘सुरक्षा साथी’ के तहत रेवाड़ी पुलिस को 30 नई बाइक भेंट की हैं। धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प प्लांट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बाइकों को हरी झंडी दिखाकर पुलिस बेड़े में शामिल किया। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय संजीव बल्हारा भी मौजूद रहे।

Advertisement

नई बाइकों को जिले के विभिन्न थानों, गश्ती दलों और राइडर्स टीम में तैनात किया जाएगा। इससे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संकरी गलियों और दूरदराज के इलाकों में पुलिस की पहुंच आसान होगी। साथ ही आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया समय में सुधार होने की उम्मीद है।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने हीरो मोटोकॉर्प के प्रबंधन और सीएसआर टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के साथ पुलिस प्रशासन को भी सहयोग देती रही है। हाल ही में आयोजित नशामुक्ति रेवाड़ी हाफ मैराथन में भी कंपनी ने सहयोग किया था। उन्होंने कहा कि नई बाइकों से पुलिस की गश्त को मजबूती मिलेगी और आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:श्री राम रामलीला क्लब में श्रीराम विवाह का मंंचन में लगे श्रीराम के जयकारें

 

रेवाड़ी पुलिस को मिलीं 30 नई बाइक, धारूहेड़ा में हुआ फ्लैग ऑफ
रेवाड़ी पुलिस को मिलीं 30 नई बाइक, धारूहेड़ा में हुआ फ्लैग ऑफ

कार्यक्रम में हीरो मोटोकॉर्प की ओर से लतिका तनेजा, यशपाल सरदाना, धर्म रक्षित, अमित मलिक, स्मिता शर्मा, सोनिका छाबड़ा और अक्षय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कंपनी के अधिकारियों ने भविष्य में भी सामाजिक कल्याण, सड़क सुरक्षा और पुलिस प्रशासन के सहयोग से जुड़ी गतिविधियों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में ब्लैक पैंथर कराटे एवं ताइक्वांडो कप का समापन: ओपन कैटेगरी में समीक्षा और शुभम ने जीती साइकिल व ट्रॉफी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp