सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

श्री राम रामलीला क्लब में श्रीराम विवाह का मंंचन में लगे श्रीराम के जयकारें

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News)। शहर के मेन बाजार स्थित श्री राम रामलीला क्लब की ओर से आयोजित रामलीला में श्रीराम विवाह प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने सीता स्वयंवर, रावण के प्रवेश,…


श्री राम रामलीला क्लब में श्रीराम विवाह का मंंचन में लगे श्रीराम के जयकारें
श्री राम रामलीला क्लब में श्रीराम विवाह का मंंचन में लगे श्रीराम के जयकारें
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News)। शहर के मेन बाजार स्थित श्री राम रामलीला क्लब की ओर से आयोजित रामलीला में श्रीराम विवाह प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने सीता स्वयंवर, रावण के प्रवेश, भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग करने और श्रीराम-माता सीता के विवाह के प्रसंगों को अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। मंचन देखने के लिए पहुंचे दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।

Advertisement

सीता स्वयंकर में रावण प्रवेश मंचन बना रोमांचक: सीता स्वयंवर के दौरान रावण के प्रवेश ने मंचन को रोमांचक बना दिया। स्वयंवर में कई राजाओं ने शिव धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफल नहीं हुआ। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने शिव धनुष भंग कर दिया। इससे जनकपुरी में खुशी का माहौल छा गया। इसके बाद भगवान परशुराम के आगमन और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन हुआ।

श्री राम रामलीला क्लब में श्रीराम विवाह का मंंचन में लगे श्रीराम के जयकारें
श्री राम रामलीला क्लब में श्रीराम विवाह का मंंचन में लगे श्रीराम के जयकारें

दोनों के बीच हुए तीखे संवादों ने दर्शकों का ध्यान खींचा और कलाकारों को खूब तालियां मिलीं। इसके बाद श्रीराम और माता सीता के विवाह का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इस दौरान रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।राम की भूमिका में लक्ष्मण प्रजापत, लक्ष्मण की भूमिका में मोंटी, सीता की भूमिका में तरुण शौर्या, रावण की भूमिका में लाला राम, जनक की भूमिका में सुभाष अग्रवाल और विश्वामित्र की भूमिका में रमेश सिकरवाल ने अभिनय किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में ब्लैक पैंथर कराटे एवं ताइक्वांडो कप का समापन: ओपन कैटेगरी में समीक्षा और शुभम ने जीती साइकिल व ट्रॉफी

इनके अलावा लीलाधर सैन, अरुण सैन, शेरसिंह प्रजापत, दलीप सिकरवाल, डॉ. अश्विनी शर्मा और राहुल जोशी सहित अन्य कलाकार भी मौजूद रहे। क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दर्शकों का आभार जताते हुए आगामी मंचन में भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा रामलीला के दूसरे दिन हवन और पुत्र प्राप्ति प्रसंग का मंचन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp