
धारूहेड़ा। सेक्टर-6 स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड में ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा कर पक्का कमरा बनाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के स्टेट ऑफिसर को शिकायत भेजकर कब्जा हटवाने की मांग की है।
RWA के प्रधान रामपाल यादव ने शिकायत में बताया कि न्यू हाउसिंग बोर्ड में मकानों के आसपास ग्रीन बेल्ट के लिए जमीन छोड़ी गई है। आरोप है कि हाल ही में एक व्यक्ति ने इस जमीन पर कब्जा कर पक्का कमरा बना लिया है। एसोसिएशन के सदस्यों ने निर्माण के दौरान इसका विरोध भी किया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कर लिया गया।
ग्रीन बेल्ट से कब्जा हटवाने की मांग
रामपाल यादव के अनुसार, ग्रीन बेल्ट पर कब्जे से परेशान होकर एसोसिएशन ने HSVP के अधिकारियों को शिकायत भेजी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच करवाने और ग्रीन बेल्ट पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की है। अब इस मामले में संबंधित विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।
ये भी पढ़ें:अलवर बाइपास जलभराव को लेकर हरियाणा सरकार के जबाव ने चौकाया
