Haryana crime: मदद करने का झांसा देकर बदला एटीएम कार्ड, एक लाख की ठगी

On: May 24, 2025 9:51 AM
Follow Us:

Haryana crime: धारूहेड़ा के सोहना रोड पर दो युवकों ने एटीएम बूथ पर मदद करने का झांसा देकर एक युवक का एटीएम कार्ड बदल दिया तथा उसके खाते से ₹100000 निकाल लिए।

थाना सेक्टर 6 पुलिस को दी शिकायत मे लोहारो की ढाणी के रहने वाले रोहित कुमार ने बताया कि उसने बैंक से लोन लिया था। लोन के 5 लख रुपए उसके बैंक खाते में आए थे। वह अपने एटीएम कार्ड से एटीएम बूथ से पैसे निकलने आया था। जब उसने कार्ड लगाया तो पेयमेंट नहीं आई।Haryana crime

 

बूथ में खड़े 2 लोगों ने उसकी सहायता करने की झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। वह अपने घर आ गया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से ₹100000 निकले गए है । जब उसने एटीएम कार्ड को चेक किया तो वह किसी और का था। रोहित ने इसकी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जाँच शरू कर दी है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now