google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU हरियाणा सरकार की एक ओर बडी पहल, गुजरात की तर्ज पर कुम्हार होंगे हाईटेक | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

हरियाणा सरकार की एक ओर बडी पहल, गुजरात की तर्ज पर कुम्हार होंगे हाईटेक

Written by: Best24News

Published:

हरियाणा: हरियाणा के कुम्हार जो मिट्टी से दूर होते जा रहे थे अब उसी मिट्टी से उनकी किस्मत बदलेगी। इसके लिए हरियाणा माटी कला बोर्ड ने एक खास योजना बनाई है जो…


हरियाणा: हरियाणा के कुम्हार जो मिट्टी से दूर होते जा रहे थे अब उसी मिट्टी से उनकी किस्मत बदलेगी। इसके लिए हरियाणा माटी कला बोर्ड ने एक खास योजना बनाई है जो उन्हें आर्थिक और तकनीकी मदद देगी।

Advertisement

अब कुम्हार पुराने चाक की बजाय सोलर या इलेक्ट्रिक चाक से काम करेंगे। सिर्फ दीये या गुल्लक नहीं बल्कि सजावटी और जरूरत की चीजें बनाकर नई पहचान पाएंगे।

गुजरात सरकार ने माटी कला को प्रोत्साहित करने के लिए जो मॉडल अपनाया था उसे अब हरियाणा में भी लागू किया जाएगा। गांवों में कुम्हारों के लिए जमीन दी जाएगी और जरूरत हो तो पास के गांव से मिट्टी लाई जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

बोर्ड ने कुम्हारों की गिनती और मिट्टी की जांच शुरू कर दी है। पहले चरण में चार जिलों के 700 से अधिक कुम्हारों की सूची तैयार हो चुकी है जिनमें से 100 ने पोर्टल पर पंजीकरण भी कर लिया है।

पंजीकरण करने वाले कुम्हारों को सरकार की MSME योजना के तहत मुफ्त टूल किट और 2 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। समय पर चुकाने पर 1 लाख और मिल सकता है। 35% तक की सब्सिडी भी योजना का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp