सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS और IFS अफसरों का हुआ तबादला

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में IAS और एक IFS अफसर का तबादला हो गया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा में नायब सैनी प्रदेश सरकार ने बुधवार…


Latest News 2025 05 08T092545.879
Latest News 2025 05 08T092545.879
Google News Follow us on Google

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में IAS और एक IFS अफसर का तबादला हो गया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा में नायब सैनी प्रदेश सरकार ने बुधवार को 12 IAS और एक आईएफएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति निर्देश जारी कर दिए गये हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि स्थानांतरण एवं नियुक्तिके आदेश जारी किए हैं इनमें IAS टीएल सत्यप्रकाश को परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव का अतिरिक्तजिम्मेवारी दी गई है। इसी के साथ ही सीजी रजनी कांथन को मानव संसाधन विभाग का आयुक्त और सचिव, वित्त तथा सामान्य प्रशासन विभाग और सेंट्रल कमेटी ऑफ एग्जामिनेशन का सचिव बनाया गया है।

वहीं IAS शेखर विद्यार्थी अग्नि शमन सेवाएं के महानिदेशक और आर्काइव विभाग के सचिव एवं आयुक्त होंगे। जबकि आईएफएस अधिकारी एस नारायणन को हॉयर शिक्षा का महानिदेशक और सचिव, आमना तस्नीम को विदेश सहयोग विभाग का निदेशक, राहुल हुड्डा को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव तथा सचिन गुप्ता को एचएसवीपी पंचकूला का प्रशासक और शहरी संपदा पंचकूला का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इसी के साथ ही आयुष सिन्हा मानेसर नगर निगम के आयुक्त, अखिल पिलनी यमुनानगर नगर निगम के आयुक्त, आनंद कुमार शर्मा रोहतक नगर निगम के आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, इसी के साथ ही सलोनी शर्मा फरीदाबाद नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त, बलप्रीत सिंह अंबाला नगर निगम के आयुक्त और जिला नगर आयुक्त तथा यश जालुका को गुरुग्राम नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्तिकिया गया है।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp