Haryana News: फाइनेंस कंपनी के कारिंदे से हुई लूट, जानिए क्या है मामला ?

प्रकाशित: 11 सितंबर 2026, 10:46 PM
Haryana News In this village of Sirsa an employee of a finance company was robbed know what is the matter

Haryana News : जिला सिरसा के भारुखेड़ा गांव में फाइनेंस कंपनी के करिंदे से मोटरसाइकिल सवार युवकों ने की लूटपाट की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार स्वतंत्र फाइनेंस कंपनी डबवाली का सेल्समैन राकेश पुत्र हनुमान प्रसाद तानसर ( राजस्थान )जोकि कलेक्शन करने के लिए गया हुआ था।इसी बीच भारुखेड़ा से जैसे ही वह डबवाली की ओर मोटर साइकिल पर चला तो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने सड़क के बीच में बेसबॉल फेंक दी।

Haryana News  गिरने की स्थिति को देखते हुए उसने अपने मोटरसाइकिल को रोक लिया। वहीं पीछे से  मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसके साथ छीना झपटी शुरू कर दी।

Haryana News  इसी छीना झपटी में मोटरसाइकिल सवार लुटेरे उससे 56000 की नगद राशि लूट कर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी राकेश ने अपने फाइनेंस कंपनी के अन्य लोगों को दी। पुलिस ने  राकेश कुमार से जानकारी लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now