
Kal ka Mausam 27 May 2025: देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश और आंधी ने अपना तांडव दिखाना शुरु कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 30 और 31 मई को फिर से आंधी बारिश आएगी। मंगलवार, बुधवार, गुरुवार को मौसम साफ रहेगा।
वहीं यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में कल आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
