गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां करे अप्लाई:

Written by: सुनील चौहान

Published:

Admission:  जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना अभिषेक मीणा ने बताया कि विद्यालय में आगामी सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कक्षा छठी में…


Admission:  जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना अभिषेक मीणा ने बताया कि विद्यालय में आगामी सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आगामी 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को प्रातः: 11:30 बजे आयोजित होगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत पूर्णतया आवासीय विद्यालय है, जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास उपलब्ध है। इसके अलावा विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा के साथ भोजन, वर्दी एवं अन्य दैनिक उपयोग सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।
पात्र अभ्यार्थी ऑनलाइन आवेदन स्वयं के स्तर पर अथवा जिला के गांव नैचाना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से संपर्क करके कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को फोटो एवं आधार कार्ड की आवश्यकता होगी।
अभ्यार्थी और अभिभावक के हस्ताक्षर भी अपलोड करवाने होगें। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच (दोनों तिथि शामिल) होना आवश्यक है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए पात्र विद्यार्थी वेबसाईट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश के लिए नवोदय विद्यालय समिति के नोएडा स्थित मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in  का अवलोकन किया जा सकता है।
—————-
सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp