शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana crime: हरियाणा के रेवाड़ी में पैसे के लिए युवक का अपहरण, जानिए पुलिस ने कैसे छुडवाया

Written by: Best24News

Published:

Haryana crime: हरियाणा के रेवाड़ी में दो युवको ने एक युवक का अपहरण कर लिया और उसे अपनी आईस फैक्ट्री ले गए। जहां पर उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट…


Haryana crime: हरियाणा के रेवाड़ी में दो युवको ने एक युवक का अपहरण कर लिया और उसे अपनी आईस फैक्ट्री ले गए। जहां पर उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। मौका पाकर डॉयल 112 पर कॉल की तो टीम ने उसे रेसेक्यू किया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

रेवाड़ी के गांव हालूहेडा रहने वाले योगेश यादव ने बताया कि उसने 9 अप्रैल को जीवडा के रहने वाले कुशलपाल से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। 10 अप्रैल को करीब रात को उसके पास कुशलपाल व पिथनवास गांव निवासी अभिषेक आए । दोनो ने कहा ​कि 50 हजार के बदले अब 70 हजार रुपए दो। उसने कहा अभी पैसे नहीं है। वह रात को केवल 35 हजार ही कर सकता है।

किया अपहरण: दोनों लोग उसे अपनी थार गाड़ी में बैठाकर आईस फैक्ट्री ले गए। वहां रात भर उसे फैक्ट्री में बने कमरे में रखा तथा उसके साथ मारपीट की। दोनों आरोपियों ने उससे डेढ लाख रुपए मंगवाने के लिए कहा। अगर नहीं दिए तो जान से मार देंगे। उसके बाद दोनों आरोपी सो गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

: उसने रात को मौका पाकर डॉयल 112 को कॉल किया। सूचना के बाद डॉयल 112 की टीम सूचना पाकर एक्टिव हुई ओर अपह्रत युवक की लोकेशन के आधार पर आईस फैक्ट्री पहुंची। टीम ने बंद युवक योगेश यादव को मुक्त करवाया। दोनों आरोपितों कुशलपाल व अभिषेक को भी हिरासत में लिया जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गिरिराज सिंह ने बताया कि अभी मामले में जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp