शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

हरियाणा का जवान गुवाहाटी में हुआ शहीद, 2013 में की थी SSB जॉइन

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा: हरियाणा के सिरसा जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। सिरसा के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव ढूकड़ा निवासी SSB जवान सुरजीत सिंह देशसेवा के दौरान शहीद हो गए। शहीद…


हरियाणा का जवान गुवाहाटी में हुआ शहीद, 2013 में की थी SSB जॉइन
हरियाणा का जवान गुवाहाटी में हुआ शहीद, 2013 में की थी SSB जॉइन
Google News Follow us on Google

हरियाणा: हरियाणा के सिरसा जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। सिरसा के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव ढूकड़ा निवासी SSB जवान सुरजीत सिंह देशसेवा के दौरान शहीद हो गए। शहीद जवान सुरजीत सिंह को मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। जैसे ही उनके शहीद होने की सूचना गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Advertisement

बताया जा रहा है कि ट्रक पलटने से यह हादसा हुआ। हादसे से सूचना से गांव में मातम छा गया। सुरजीत सिंह शस्त्र सीमा बल (SSB) में तैनात थे और गुवाहाटी (असम) में ड्यूटी के दौरान एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। बता दे उसके दो भाई—अमर सिंह और रमेश कुमार (VLDA)—भी अपने-अपने क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं।

15 दिन की छुट्टी बिताकर लौटे थे ड्यूटी : परिजनों के अनुसार, सुरजीत सिंह 20 दिसंबर को 15 दिन की छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटे थे। ड्यूटी के दौरान हुए इस आकस्मिक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

शहीद जवान सुरजीत सिंह को मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। जैसे ही उनके शहीद होने की सूचना गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

गांव ढूकड़ा निवासी किसान भंवरलाल सिंह के तीन पुत्रों में सुरजीत सिंह सबसे बड़े थे। उन्होंने गांव के राजकीय विद्यालय से 10वीं कक्षा पास करने के बाद वर्ष 2013 में SSB जॉइन की थी।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp