रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana crime: SDO बनकर खाद-बीज विक्रेता से 2.25 लाख रुपये की ठगी, पडोसी ही निकला ढग

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime: रेवाडी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। खाद-बीज विक्रेता से एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का SDO  बताकर करीब 2.25 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…


एसडीओ बनकर खाद-बीज विक्रेता से 2.25 लाख रुपये की ठगी, पडोसी ही निकला ढग
एसडीओ बनकर खाद-बीज विक्रेता से 2.25 लाख रुपये की ठगी, पडोसी ही निकला ढग
Google News Follow us on Google

Haryana crime: रेवाडी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। खाद-बीज विक्रेता से एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का SDO  बताकर करीब 2.25 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव चिल्हड़ निवासी नरसिंह उर्फ नरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की गई रकम में से 2 लाख रूपये की राशी बरामद की है।

तीन माह पहले हुई थी ठगी: दें कि जिला गुरूग्राम के गांव मिलकपुर निवासी ईश्वर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने गांव चिल्हड़ बस स्टैंड पर खाद-बीज की दुकान की हुई है। गत अक्टूबर माह में उसके पास एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का एसडीओ बताते हुए कहा कि वह अपने ड्राइवर को भेज रहा है। उसे 25 हजार रुपये दे देना। Haryana crime

वह उसकी दुकान पर खाद भिजवा देगा। इसके बाद एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा, जिसने एसडीओ का ड्राइवर बताते हुए उससे 25 हजार रुपये ले लिए। 25 अक्टूबर को उसी नंबर से फोन करके 2 लाख रुपये और देने को कहा। उसने फिर से ड्राइवर को 2 लाख रुपये दे दिए। उसने बताया कि उसके पास खाद भेज दिया जाएगा। बाद में जब उसके पास खाद नहीं आया, तो उसने अपने स्तर पर फोन नंबर का पता लगाया तो यह नंबर गांव चिल्हड़ निवासी नरसिंह उर्फ नरेश के निकला। Haryana crime

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

जिस पर पुलिस ने थाना सदर रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव चिल्हड़ निवासी नरसिंह उर्फ नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की गई रकम में से 2 लाख रुपये की राशि बरामद की है। Haryana crime

 

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp