धारूहेड़ा (Best24News): एमटूके काउंटी हाइटस सोसाइटी में समस्याओं का लेकर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी और बिल्डर प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच शनिवार को बैठक हुई। बैठक में आडब्ल्यूए की ओर से सोसाइटीवासियों से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए, जिन पर बिल्डर प्रबंधन के साथ सहमति बनी।
बैठक में इन मुख्य मुद्दों पर बनी सहमति: RWA टीम ने बिल्डर को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सोसाइटी के मेंटेनेंस शुल्क (Maintenance Charges) में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की जाएगी। अब से M2K सोसाइटी के अंदर आयोजित होने वाले सभी धार्मिक व सांस्कृतिक त्यौहार RWA टीम की देखरेख में आयोजित किए जाएंगे। पिछले कुछ समय से बंद पड़े 2BHK ब्लॉक के स्विमिंग पूल को जल्द से जल्द दोबारा संचालित (Re-open) करने पर सहमति बनी।
सोसाइटी में आवारा कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बिल्डर द्वारा चारों तरफ फेंसिंग तार (Fencing Wires) लगाई जाएगी। इसके अलावा सोसाइटी की अन्य आंतरिक समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर भी चर्चा की गई।
ये रहे मौजूद: बैठक में बिल्डर प्रबंधन की ओर से विकास अग्रवाल, विशेष, जयप्रकाश और बलवीर तथा आरडब्लयूए के प्रधान प्रवीण, मनीष, बिजेंद्र, राजवीर और सुगन चंद मौजूद रहे।












