धारूहेड़ा (Best24News) गांव मालाहेड़ा में सोमवार रात शामलात जमीन से मिट्टी उठाने का मामला प्रशासन की मिली भक्त के चलते कागजों में सिमट कर रह गया है। सरपंच की ओर से मिट्टी उठाने की वीडियो व शिकायत देने के बावजूद खनन विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्यवाई नहीं है। गांव में यह चर्चा का विष्य बना हुआ है। मिट्टी उठाने वाला उपायुक्त कार्यालय में होने के चलते कार्रवाई नही की गई है।
सरपंच महेश कुमार ने बताया कि रात को गांव के चौकीदार ने सूचना दी थी कि शामलात जमीन से मिट्टी उठाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे तो वहां जेसीबी से मिट्टी उठाई जा रही थी। उनके पहुंचते ही जेसीबी और ट्रैक्टर चालक वहां से चले गए। पंचायत की ओर से मामले में कार्रवाई के लिए ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके बाद शामलात जमीन से मिट्टी उठाने की शिकायत बीडीपीओ धारूहेड़ा और खनन विभाग को भेजी गई है। पंचायत ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
टीम आई फिर भी कारवाई ?: सरपंच ने बताया खनन विभाग ने टीम आई थी मिटृटी उठाने वाली जगह की पेमाइस की गई लेकिन तीन दिन बीतने के बावजूद मिट्टी उठाने वाले सरकारी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसी ने ठीक ही कहा है प्रशासन ही जगह चोरो पर लगाग नही लगाना चाह रहा है। अब इसकी एक शिकायत सीएम विंडो पर लगाई है ताकि गुनाहगार के खिलाफ कार्रवाइ हो सके। लेकिन लोगो का मानना है सीएम विंडो पर कौन सी कार्रवाई हो जाएगी। वहां भी चोर ही बैठे है। ऐसा लोगो का आरोप है अब देखना यह है आगे क्या कारवाई होती है।











