हरियाणा के इन शहरों से गुजरेगी Metro , जमीनो को भाव छुऐंगे आसमान

प्रकाशित: 1 अक्टूबर 2026, 2:08 PM
METRO

Metro News:  (Best24New) हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में अब जल्द ही मेट्रो नेटवर्क का और भी ज्यादा विस्तार होने जा रहा है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने गुरुग्राम में नई मेट्रो लाइन के काम शुरू करने की घोषणा कर दी है।

इस प्रोजेक्ट के जरिए न केवल शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि हरियाणा में विकास की रफ्तार भी और तेज होगी। मेट्रो नेटवर्क का विस्तार शहर के लाखों लोगों के लिए राहत भरा कदम होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत हुड्डा सिटी सेंटर से लेकर सेक्टर-9 तक कुल 15.2 किलोमीटर लंबा वायडक्ट (ऊंची पटरी) बनाया जाएगा। इसके साथ ही इस मार्ग पर कुल 14 एलिवेटेड स्टेशन भी विकसित किए जाएंगे।

 

जमीनो को भाव छुऐंगे आसमान

हरियाणा में बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को मजबूत करने के लिए मेट्रो नेटवर्क का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जा रहा है। इन नए मेट्रो रूटों के आने से कनेक्टिविटी तो बेहतर होगी ही, साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में जमीनों और प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने की उम्मीद है।

दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर पर 136.30 किलोमीटर लंबे इस हाई-स्पीड रूट का लगभग 100 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में आता है। इसे करनाल तक बढ़ा दिया गया है, जिससे जीटी रोड बेल्ट के शहरों में जमीन की मांग बढ़ गये है। इतना ही नहीं मेट्रो के अलावा हरियाणा सरकार ने नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर को भी मंजूरी दी है, जिसके तहत ज़मीनों के लिए रैपिड डेवलपमेंट (TOD पॉलिसी) लागू की गई है

सड़क से ऊपर होगी मेट्रो लाइन

यह वायडक्ट पूरी तरह से एलिवेटेड होगा यानी मेट्रो लाइन सड़क से ऊपर होकर गुजरेगी। इससे सड़क ट्राफिक प्रभावित नहीं होगा और मेट्रो यात्री आराम से तेज और सुरक्षित सफर कर सकेंगे।

इस नई मेट्रो लाइन की लागत लगभग 1286 करोड़ रुपये आंकी गई है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने इसके निर्माण कार्य के लिए हाल ही में टेंडर भी जारी कर दिया है।

22 अप्रैल को टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन टेंडर खोलकर सफल बोलीदाता को निर्माण कार्य सौंप दिया जाएगा। माना जा रहा है कि मई महीने में इसका निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।

रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध

इस रूट से न केवल आवासीय क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा, बल्कि कई व्यावसायिक और औद्योगिक हब भी सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। नई मेट्रो लाइन के निर्माण से गुरुग्राम में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। Haryana New Metro Line

साथ ही जब यह मेट्रो लाइन शुरू हो जाएगी तो आसपास के इलाकों में बिजनेस, व्यापार और रियल एस्टेट सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी। मेट्रो कनेक्टिविटी के चलते कार्यालय, होटल, मॉल्स और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा।

इन स्टेशनों पर रुकेगी नई मेट्रो

सेक्टर 9
सेक्टर 10
सेक्टर 33
सेक्टर 37
सेक्टर 45
सेक्टर 46 (साइबर पार्क)
सेक्टर 47
सुभाष चौक
सेक्टर 48
हीरो होंडा चौक
उद्योग विहार 6
बसई

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now