बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

New Ring Road: हरियाणा में बनेगा एक ओर नया रिंग रोड, जमीनोंं के भाव छूने लगे आसमान भाव छूने लगे आसमान

Written by: Best24News

Published:

New Ring Road:  हिसार जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे शहर को अब रिंग रोड की सुविधा मिलने जा…


New Ring Road:  हिसार जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे शहर को अब रिंग रोड की सुविधा मिलने जा रही है। सरकार ने 4 किलोमीटर लंबे रिंग रोड निर्माण की मंजूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है।Haryana News

Advertisement

 

इस परियोजना पर करीब 3 हजार करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मंजूरी के लिए अपने मुख्यालय को भेज दी है।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

रिंग रोड का निर्माण देवा गांव से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर तलवंडी राणा के पास समाप्त होगा। इस मार्ग के बनने से शहर के भीतर ट्रैफिक दबाव में काफी कमी आएगी और वाहन चालकों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।Haryana News

इसके अलावा, इस रिंग रोड के दायरे में आने वाले छह गांवों की जमीनों के दाम में भी बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे स्थानीय किसानों और जमीन मालिकों को आर्थिक लाभ होगा।Haryana News

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

इस नए रूट के जरिए आसपास के गांव सीधे नेशनल हाईवे-9 और 52 से जुड़ जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि रिंग रोड बनने के बाद हिसार की औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और शहर के विकास का दायरा भी बढ़ेगा।Haryana News

सरकार की यह परियोजना न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करेगी बल्कि हिसार को एक योजनाबद्ध और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।

इन गांवों से होकर गुजरेगा रिंग रोड

ये भी पढ़ें:दिल्ली से अपहृत नाबालिग धारूहेड़ा में लवारिस मिला

कैमरी
भगाना
लाडवा
मैय्यड़
खरड़
नियाणा
मिर्जापुर
धांसू

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp