बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

New Expressway: हरियाणा से UP के बीच बनेगा ये नया एक्सप्रेसवे, इन 43 गांवों की जमीनों के भाव छूने लगे आसमान

Written by: Best24News

Published:

New Expressway: उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने गोरखपुर से पानीपत तक हाईस्पीड कॉरिडोर के निर्माण की तैयारी…


New Expressway: उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने गोरखपुर से पानीपत तक हाईस्पीड कॉरिडोर के निर्माण की तैयारी तेज कर दी है। एनएचएआई ने बताया कि मार्च 2026 से इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।New Expressway:

Advertisement

750 किलोमीटर लंबे इस एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली गई है और अब इसे अंतिम रूप देने के लिए यूपी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।New Expressway:

यह एक्सप्रेसवे 22 जिलों से होकर गुजरेगा और इसे लगभग 10 चरणों में पूरा किया जाएगा। यह यूपी का सबसे बड़ा एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे होगा, जिसमें सीमित स्थानों पर ही एंट्री और एग्जिट की सुविधा दी जाएगी ताकि वाहन बिना रुकावट के हाईस्पीड यात्रा कर सकें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

 

यह प्रस्तावित कॉरिडोर गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। साथ ही, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को भी इससे जोड़ने की योजना है, जिससे बिहार से लेकर हरियाणा और पश्चिम बंगाल तक यात्रा सुगम हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

जानिए क्या रहेगा रूट: गोरखपुर से शुरू होकर यह एक्सप्रेसवे संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बहराइच, बलरामपुर, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, बरेली, संभल, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर होते हुए हरियाणा के पानीपत जिले में पहुंचेगा।

 

जानिए इस हाईवे से क्या होगा फायदा: बता दें कि इस हाईस्पीड कॉरिडोर के बन जाने से यूपी, हरियाणा, दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के बीच आवागमन तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। इससे ट्रैफिक दबाव कम होगा, यात्रा का समय घटेगा और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह परियोजना न केवल परिवहन का नया आयाम जोड़ेगी बल्कि औद्योगिक विकास और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी मजबूती देगी।New Expressway:

ये भी पढ़ें:दिल्ली से अपहृत नाबालिग धारूहेड़ा में लवारिस मिला

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp