Best24News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर थार गाड़ी की तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर पहाड़ी के पास जेनपैक्ट रेड लाइट पर खड़ी बाइक को पीछे से तेज रफ्तार में थार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद थार चालक मौके से थार सहित फरार हो गया। गुरूग्राम पुलिस थार चालक खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आये दिन हो रहे थार चालको के कहर से पुलिस भी परेशान है।
थार चालक के खिलाफ केस दर्ज : बता दे इस हादसे के मामले में इदरीश के रिश्तेदार मो. नईम ने सेक्टर 53 थाने में थार चालक के खिलाफ FIR स दर्ज कराया। नईम ने बताया कि वह सभी लोग POP का काम करते हैं और दिल्ली के मालवीय नगर में किराये से रहते थे। इस समय उनका काम गुरुग्राम के में चल रहा था। वे बाइक अपने घर जा रहे थे कि गुरूग्राम में रेड लाईट हो गई। सभी ने अपनी बाइक रोक ली। रेड लाइट पर खड़ी इदरीश की बाइक को पीछे से तेज रफ्तार में आई थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। घटना के बाद थार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
गुरूग्राम में हुआ दर्दनाक हादसा: बता दंेसोमवार रात करीब दस बजे सभी लोग बाइक से जेनपैक्ट चौक होते हुए दिल्ली जा रहे थे। एक बाइक पर नईम व अन्य दोस्त था। दूसरी बाइक पर आशिक अली व इदरीश बैठे थे। जब वे फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर जेनपैक्ट रेड लाइट के पास पहुंचे तो रेड लाइट हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि इदरीश और आशिक अली करीब 10 फीट दूर जाकर गिरे। दोनों को पहले नारायणा HOPITAL ले जाया गया। यहां से उन्हें सफदरजंग भेज दिया गया है। यहां डाॅक्टरों ने इदरीश को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोंडा जिले के मनकापुर गांव निवासी 43 वर्षीय मोहम्मद इदरीश के रूप में की गई। हादसे में घायल आशिक अली गोंडा के बोहिया गांव का रहने वाला है। फिलहाल, उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सेक्टर 53 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को स्वजन को सौंप दिया।











