धारूहेड़ा चौक पर गूंजे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे: शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली स्मृति सभा

प्रकाशित: 29 सितंबर 2026, 2:11 AM
धारूहेड़ा चौक पर गूंजे 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे: शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली स्मृति सभा, पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग

धारूहेड़ा (Best24News): आजादी आंदोलन के महान क्रांतिकारी योद्धा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर धारूहेड़ा चौक पर ‘शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी’ एवं युवा संगठन के तत्वावधान में एक भव्य स्मृति सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत धारूहेड़ा चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। इस दौरान पूरा चौक “शहीद भगत सिंह अमर रहें” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

पाठ्यक्रम में शहीदों के विचारों को शामिल करने की मांग

'शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी' एवं युवा संगठन के तत्वावधान में एक भव्य स्मृति सभा का आयोजन किया गया।
‘शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी’ एवं युवा संगठन के तत्वावधान में एक भव्य स्मृति सभा का आयोजन किया गया।

स्मृति सभा को संबोधित करते हुए कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र एडवोकेट, राकेश कुमार सैनी, चेयरमैन अजय जांगड़ा तथा पूर्व चेयरमैन कवर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले क्रांतिकारियों के संघर्ष और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान सरकार और शिक्षा विभाग से मांग उठाई गई कि इंकलाबी शहीदों के विचारों और उनके बलिदान को स्कूली पाठ्यक्रम (Syllabus) में  शामिल किया जाए,

ये रहे मौजूद: स्मृति सभा में क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें लाला राम, मन्नू सोरिया, जीतन सोरिया, गोपाल, रवि सैनी, हितेश, नवीन सोरिया, नवीन अग्निहोत्री, सुनील जोधा, प्रेम फौजी, यश सैनी, रोहन, सहीराम और खेमचंद प्रमुख रूप से शामिल रहे।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now