राजपूत सभा धारूहेड़ा की बैठक में दशहरा और शस्त्र पूजन को लेकर चर्चा

On: September 27, 2026 2:43 PM
Follow Us:
राजपूत सभा धारूहेड़ा की बैठक में दशहरा और शस्त्र पूजन को लेकर चर्चा

धारूहेड़ा: राजपूत सभा धारूहेड़ा की ओर से रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कप्तान सिंह परमार और संजय सिंह रजावत ने की। बैठक में राजपूत सभा के अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार मेजर चरण सिंह ने आगामी दशहरा पर्व एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम को धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता के साथ मनाने पर सहमति जताई। कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं के लिए आयोजन कमेटी का गठन भी किया गया। बैठक में समाज के उत्थान, बच्चों की शिक्षा, युवाओं के भविष्य और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। “जय दुर्गे माता” के जयघोष के साथ बैठक का समापन हुआ।

 

इस मौके पर हरकेश, रमन, हरिओम, सतबीर, सुशीला, जसंबत, राहुल, योगेश्, विरेंद्र, हरिओम, प्रीतपाल, राजीव, शिव चौहान, सतबीर, ओमप्रकाश, सतीबर चौहान मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now