धारूहेड़ा: शिव मंदिर ट्रस्ट की ओर अलावलपुर गांव में शिव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के शुभारंभ पर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। कथा का शुभारंभ प्रधान सुरेश कुमार ने किया।

कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर गांव के बीचों बीच होते हुए मंदिर पहुंची। प्रधान ने बताया कथा रोजाना मंदिर में दोपहर 3 से छह बजे तक होगी। कथा वाचक त्रिवेंद्र दास कथा का वाचन करेंगे। कथा का जगह जगह फूलों से स्वागत किया गया।
इस मौके पर जोंगेंद्र, दिनेश, प्रभाती, कर्ण सिंह, सुनील, कैलाश, शशी देवी, बीना देवी, सुशीला, सुमन लता, रजनी,कमलेश, व पिंकी मौजूद रही।












