धारूहेड़ा: (Best24News): सोहना पलवल हाईवे पर अलवर बाइपास पर लंबे समय से बने जलभराव समस्या से परेशान स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और वाहन चालकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। बडी मात्रा में हो रहा जलभराव आजकल लोगों के लिए खूनी झील बन चुकी है। राजस्थान सरकार इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है जबकि बना बारिश धडल्ले से कपंनिया काला व रसायन युक्त पानी छोड रही है।
17 जुलाई को करवाया था खाली: बता दे कि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रस्तावित भिवाड़ी दौरे से ठीक एक दिन पहले स्थानीय प्रशासन अचानक हरकत में आ गया। प्रशासन ने एनएच-919बी पर मॉडर्न स्कूल के सामने दो ट्रैक्टरों पर मड पंप लगाकर गंदे पानी की निकासी की थी। इस त्वरित कार्रवाई से अलवर बाईपास से भगत सिंह कॉलोनी की ओर जमा पानी काफी हद तक साफ हो गया था।
हरियाणा की ओर छोड़ा जा रहा पानी
प्रशासन द्वारा मड पंपों के जरिए जमा पानी को मॉडर्न स्कूल के पीछे हरियाणा की सीमा की तरफ निकाला जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से पूरा इलाका टापू में तब्दील हो चुका हैं। जलभराव कुछ समय पहले केवल सड़कों तक सीमित नहीं था, अब बल्कि बीड़ा (BIDA) कार्यालय, शॉपिंग मॉल, बैंकों और दुकानों के सामने तक गंदा पानी भर गया। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भरने से कई छोटे वाहन बंद हो गए और पैदल यात्रियों व स्कूली बच्चों का निकलना दूभर हो गया।
हादसे का डर: काफी दिनों से पानी जमा रहने के कारण क्षेत्र में भारी दुर्गंध फैल रही थी, जिससे संक्रामक बीमारियों और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि नगरपालिका और प्रशासन को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन कभी कोई स्थायी कदम नहीं उठाया गया। इसी पानी के कुछ पहले करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई थी। इतना ही कई बार टैंपों पलट चुकी है। रोडवेज बसे यहांपर फस चुकी है। परेशान होकर लोगो से इस मार्ग से आवागमन ही बदं कर दिया है। लेकिन तो लोग बाहर के आते है या कभी कबार यहां से आते वे बेचारे यहां फंस जाते है।

कंपनियो से वसूल रहे मोटा कमीशन: अभी हाल में एक सर्वे किया गया था जिससे पता चला कि औद्योगिक कस्बे भिवाड़ी की अस्सी फीसदी कंपपिनों में ईटीपी सुविधा ही नही है जबकि राजस्थान सरकार को उनको एनओसी दी हुई है। बस इसी का फायदा लेते हुए कंपनी संचालक काला व रसायन युक्त पानी नाले में छोड देते है ओर वह काला पानी अलवर बाइपास पर पहुंच जाता है।
पैसे लेकर एनओसी देने वाली भ्रष्ट अधिकारी अब कपनियों पर कार्रवाई कैसे करें। बताया है कंपनियों से ईटीवी के नाम पर पैसे मंत्रियों के पास पहुंच रहा है ऐसे में मंत्रियों की भी बोलती बंद हो गई है। बस अब तो एक ही काम जब तक जनता सडकों पर नही आएगी ये भष्ट् मंत्री अधिकारी कुछ करने वाले नही है।

धारूहेड़ा के लोग परेशान: आजकल तो भिवाड़ी वालों ने इस पानी को निकालने का नया हथकंडा अपना लिया है। मोर्डन स्कूल में गंदे यानि काले रसायन युक्त पानी की पक्का नाला जोड दिया है बीच बीच में इस नाले के पानी को स्कूल के अंदर से निकाल देते है। इसी के चलते बेस्टेक मॉल रोड पर अथाह काला पानी जमा हो रहा है। इसको लेकर एमटूके कांउटी के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, चेयरमैन अजय जांगडा व धारूहेड़ा के लोग दो माह में दो बार एसडीएम व उपायुक्त से मिल चुके है। लेकिन इसको लेकर कोई समाधान नही करवाया गया है।












