सीहा स्कूल में प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह: CMGGA नैंसी बोलीं—हर बच्चे में छिपी होती है प्रतिभा

On: September 24, 2026 7:26 PM
Follow Us:
स्कूल प्रबंधन समिति के संयुक्त सौजन्य से भव्य प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
स्कूल प्रबंधन समिति के संयुक्त सौजन्य से भव्य प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिले के गांव सीहा स्थित ‘सीएम ईईई’ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत, युवा चेतना संगठन तथा स्कूल प्रबंधन समिति के संयुक्त सौजन्य से भव्य प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सीहा स्कूल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (CMGGA) नैंसी ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीसी संतोष तंवर ने की।

समारोह में स्वागताध्यक्ष की भूमिका विद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने निभाई। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के एमिनेंट पर्सन विक्रम पांडे तथा गांव की सरपंच सरिता यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बदलेगी सरकारी स्कूलों की दशा-दिशा: CMGGA नैंसी

मुख्य अतिथि सीएमजीजीए नैंसी ने संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चे के अंदर कोई न कोई विशिष्ट प्रतिभा छिपी होती है। शिक्षक और अभिभावक मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें सही मंच प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में भौतिक संसाधन और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अब ग्राम पंचायतों, स्कूल प्रबंधन समितियों (SMC) और विद्यालय प्रशासन को मिलकर शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना होगा।

अध्यक्षीय भाषण में डीपीसी संतोष तंवर ने इस आयोजन को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक अत्यंत प्रेरक पहल बताया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने स्कूल की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।समारोह के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के लगभग 180 विद्यार्थियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

विशेष रूप से, समाजसेवी सतीश कुमार जैन की ओर से ‘हिंदी पखवाड़ा’ के अंतर्गत 50 मेधावी बच्चों और 5 अध्यापकों को अलंकृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कला अध्यापिका लक्ष्मी यादव के निर्देशन में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

इन उत्कृष्ट प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

  • समारोह में शिक्षा और समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें:
  • समग्र शिक्षा के एसडीओ संदीप राणा, एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर चरण सिंह
  • सरपंच सरिता यादव, प्राचार्या संतोष कुमारी, एबीआरसी अनुराधा चौहान
  • रिंकू जोशी, शिक्षक संदीप कुमार, नीतू कुमारी, यशपाल आर्य, हरीश कुमार, रवि कुमार, अनिता कुमारी, सोनू, शशि कपूर, शक्ति सिंह कोच होशियार सिंह, संदीप कुमार, कैप्टन दयानंद और सुमन देवी के नाम उल्लेखनीय हैं।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक हरीश कुमार ने विद्यालय का मांग पत्र प्रस्तुत किया, जबकि स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर SMC प्रधान नरबीर, पूर्व प्रधान नरेश, मास्टर नाहर सिंह सहित स्कूल का समस्त स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now