रेवाड़ी (Best24News) उच्च शिक्षा एवं शिक्षकों की लंबित मांगों तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर ऑर्गेनाइजेशन्स (HFUCTO) आज आंदोलन करने जा रही हैं। सगठन की ओर से 24 सितंबर को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में राज्य स्तरीय सांकेतिक धरना आयोजित किया जाएगा।
कुरुक्षेत्र से शुरू हुई धरना श्रृंखला: प्रो. श्योराण के अनुसार धरना श्रृंखला की शुरुआत एक सितंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में AIFUCTO उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र चाहर और HFUCTO अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र खटकड़ के नेतृत्व में हुई थी। इसके बाद 15 सितंबर को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में GJUTA की ओर से सांकेतिक धरना आयोजित किया गया।

तीन घंटे रहेगा राज्यस्तरीय धरना: अब इसी क्रम में 24 सितंबर को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में राज्यस्तरीय धरना होगा। बता दे मांगो को लेकर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में गुरूवार 24 सिंतबर कोदोपहर 1 से शाम 4 बजे तक धरना रहेगा । इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम मांग-पत्र सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन एवं प्रबंधन इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (आईजीयूटीए), मीरपुर की ओर से किया जा रहा है। धरने में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल होंगे। IGUTA अध्यक्ष प्रो. सविता श्योराण ने बताया कि धरने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि टीचरों की लंबित मांगों और उच्च शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए HFUCTO की ओर से प्रदेशव्यापी धरना श्रृंखला चलाई जा रही है।













