आईजीयू में प्री-आरडी परेड ट्रायल, 51 एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा

On: September 21, 2026 6:13 PM
Follow Us:
एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय प्री-रिपब्लिक डे (प्री-आरडी) परेड ट्रायल आयोजित किया गया।
एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय प्री-रिपब्लिक डे (प्री-आरडी) परेड ट्रायल आयोजित किया गया।

रेवाड़ी( Best24News) इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय प्री-रिपब्लिक डे (प्री-आरडी) परेड ट्रायल आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया में कुल 51 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्री-आरडी ट्रायल में स्वयंसेवकों का चयन उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने अपने संदेश में कहा कि एनएसएस युवाओं को राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और निस्वार्थ जनसेवा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने ट्रायल में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चयनित विद्यार्थी आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ट्रायल के दौरान स्वयंसेवकों का मूल्यांकन ड्रिल, परेड, अनुशासन और सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रदर्शन के आधार पर किया गया। इसमें आईजीयू के शिक्षण विभागों के अलावा राजकीय महाविद्यालय नाहड़, नांगल चौधरी, कनीना, खरखड़ा और आरपीएस डिग्री कॉलेज बलाना के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। चयन समिति में डॉ. राजेश गहलावत, झाल सिंह और हीतू कौशिक शामिल रहे।

ये रहे मौजूद: बता ये प्रोग्राम एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान डॉ. प्रियंका रंगा, डॉ. अनीता, डॉ. अमनदीप और डॉ. अविनाश आर्य सहित विभिन्न महाविद्यालयों के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे। अंत में डॉ. मुकेश कुमार ने अतिथियों, निर्णायकों, कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवकों का आभार जताया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now