धारूहेड़ा। सेक्टर छह स्थित सामुदायिक केंद्र में सोमवार को भाजपा की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने किया। शिविर में 200 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है, ताकि जरूरत के समय अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता बनी रहे।
शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान उप चेयरमैन अमन राव, मंडल प्रभारी अजित कोसलिया, अशोक कोसलिया, राहुल जोशी, पार्षद अमित, मनोज सैनी, निहाल रंगा, पूर्व भाजपा मंडल रामनिवास, नानक व राहुल सैन, शेलेंद्र चंदेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।













